Advertisement

जीतू वाघाणी गुजरात भाजपा अध्यक्ष बने

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी ने नए प्रदेश का ऐलान कर दिया है। विधायक जीतू वाघाणी को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
जीतू वाघाणी गुजरात भाजपा अध्यक्ष बने

विजय रुपानी के मुख्यमंत्री बनने के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर अटकलें तेज थी कि भाजपा किसको कमान दे सकती है। प्रदेश अध्यक्ष के लिए कई नामों पर चर्चा थी लेकिन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने वाघाणी के नाम पर सहमति जताई।

पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि वाघाणी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है और यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad