Advertisement

'भारत कभी भी कांग्रेस मुक्त नहीं हो सकता'

ऐसे दिन जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टिप्पणी की कि कांग्रेस इतिहास बन गयी है, विपक्षी पार्टी ने पलटवार करते हुए कहा कि देश कभी भी कांग्रेस मुक्त नहीं हो सकता क्योंकि इसके आदर्श संविधान की नींव पर आधारित हैं।
'भारत कभी भी कांग्रेस मुक्त नहीं हो सकता'

पार्टी प्रवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा, भारत कभी भी कांग्रेस मुक्त नहीं हो सकता क्योंकि पार्टी संविधान पर आधारित है। कांग्रेस की विचारधारा संविधान के मूल तत्व पर आधारित है। एक समावेशी और धर्मनिरपेक्ष भारत संविधान का आधार है और आप इसे किस प्रकार अस्वीकार कर सकते हैं।

भाजपा के कांग्रेस मुक्त भारत नारे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह विभाजनकारी एजेंडा की ओर एक कदम है जिसका अर्थ गैर धर्मनिरपेक्ष भारत, असहिष्णु भारत और ऐसा भारत है जहां किसी अन्य की प्रासंगिकता नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लेकिन ऐसा कभी नहीं हो सकता।

उन्होंने कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं को भाजपा में शामिल किए जाने पर सवाल किया।

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि भाजपा उस विशिष्ट विचारधारा को समाप्त करना चाहती है जो देश को एकजुट करती है। भाषा

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad