गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की सरकार बन चुकी है। भाजपा की ये रणनीति अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर देखा जा रहा है। लेकिन, पार्टी की मुश्किलें भूपेंद्र पटेल द्वारा कैबिनेट विस्तार को लेकर बढ़ता दिखाी दे रहा है। नेतृत्व में बदलाव के बाद बुधवार को कैबिनेट विस्तार होना था।
ये भी पढ़ें: भूपेंद्र पटेल ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, अमित शाह समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता मौजूद, चुनाव से पहले बड़ा बदलाव
ये भी पढ़ें: इतनी आसानी से कैसे अपने मुख्यमंत्रियों को बदल लेती है भाजपा, लेकिन कांग्रेस में यह सब क्यों नहीं है आसान?
लेकिन, सूत्रों की मानें तो कैबिनेट विस्तार करने से पहले पार्टी में अंदरूनी कलह शुरू हो गया है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भूपेंद्र पटेल पूरे मंत्रिमंडल में बदलाव चाहते हैं, जिसे लेकर पार्टी के कई विधायक नाखुश हो गए हैं और सभी नाराज नेता पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के पास पहुंच गए हैं। इसकी वजह से पहले मंत्रियों का शपथग्रहण बुधार की दोपहर में होना था, जिसे अब कल तक यानी गुरूवार तक के लिए टाल दिया गया है।
मंत्रिमंडल विस्तार के मुद्दे पर भूपेंद्र पटेल के इस फैसले से पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, मौजूदा डिप्टी सीएम नितिन पटेल और मंत्री भूपेंद्र सिंह चुडासमा भी नाराज बताए जा रहे हैं। खबर ये भी है कि डिप्टी सीएम नितिन पटेल को केवल मंत्री के रूप में कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है, जिससे पार्टी में आपसी टकराव बढ़ने की संभावना बताई जा रही है।
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 90 फीसदी से अधिक मंत्रियों को हटाने पर विचार भूपेंद्र पटेल सरकार विचार कर रही है। सिर्फ एक या दो मंत्री ऐसे होंगे जिनको दोबारा मंत्री बनाया जाएगा। यानी वो रूपाणी सरकार से मंत्री हैं। इसी बात को पर नाराज कई विधायक पूर्व सीएम रूपाणी के घर पहुंच रहे हैं।