Advertisement

तेजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी से दिल्ली वापसी तक, दिन भर उलझी रही तीन राज्यों की पुलिस

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता तेजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी का मामला शुक्रवार को तीन राज्यों की पुलिस के बीच...
तेजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी से दिल्ली वापसी तक, दिन भर उलझी रही तीन राज्यों की पुलिस

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता तेजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी का मामला शुक्रवार को तीन राज्यों की पुलिस के बीच उलझा रहा। दिल्ली पुलिस ने कुरुक्षेत्र जाकर अपनी कस्टडी में ले लिया और उन्हें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ले आई है। बग्गा की अचानक गिरफ्तारी के बाद हरियाणा, दिल्ली और पंजाब पुलिस के बीच तनानती बनी रही। पंजाब पुलिस कानूनी प्रक्रिया की बात कहती रही, लेकिन बग्गा को पंजाब नहीं ले जा पाई। दिल्ली पुलिस के कहने पर उसे बीच में ही हरियाणा पुलिस ने रास्ते में रोक दिया। वहीं, दिल्ली में आम आदमी पार्टी के दफ्तर के बाहर भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया।

पूरे मामले में अब पंजाब पुलिस पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका डाली है। पंजाब पुलिस का कहना है कि हरियाणा पुलिस ने गैरकानूनी ढंग से उनके काम में अड़चन डाली है। पंजाब पुलिस ने दावा किया कि पांच नोटिस भेजे जाने के बावजूद बग्गा (36) जांच में शामिल नहीं हुए थे, जिसके बाद उन्हे कानून की उचित प्रक्रिया के बाद सुबह उनके घर से गिरफ्तार किया गया।

शुक्रवार को पंजाब पुलिस ने कहा कि उसने मोहाली में दर्ज एक मामले में भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को दिल्ली में उनके आवास से गिरफ्तार किया। बग्गा को दिल्ली से मोहाली ले जाते समय पंजाब पुलिस के वाहनों को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रोक दिया गयाष।

गिरफ्तारी पर भाजपा और आप के नेताओं में चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच दिल्ली पुलिस ने बग्गा के पिता की शिकायत के आधार पर जनकपुरी थाने में बग्गा के अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। बग्गा के पिता ने शिकायत की कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे कुछ लोग उनके घर आए और उनके बेटे को ले गए।

भड़काऊ बयान देने, शत्रुता को बढ़ावा देने और आपराधिक धमकी देने के आरोप में पंजाब पुलिस ने बग्गा के खिलाफ पिछले महीने मामला दर्ज किया था.।पुलिस ने मोहाली में रहने वाले आप नेता सन्नी अहलूवालिया की शिकायत के आधार पर बग्गा के खिलाफ यह मामला दर्ज किया था। एक अप्रैल को दर्ज की गई प्राथमिकी के मुताबिक, 30 मार्च को बग्गा ने दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास के बाहर भाजपा युवा मोर्चा के विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लिया था और कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

सोशल मीडिया पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बग्गा काफी मुखर रहे हैं। बग्गा ने कुछ समय पहले 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को लेकर केजरीवाल के खिलाफ ट्वीट कर उनकी आलोचना की थी, जिसके बाद से वह आम आदमी पार्टी (आप) के निशाने पर आ गए थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad