Advertisement

कांग्रेस महासचिवों के साथ राहुल गांधी की लोकसभा चुनाव पर चर्चा, प्रियंका भी मौजूद

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी मुख्यालय पहुंचकर पदभार संभालने के बाद अब इलेक्शन मोड...
कांग्रेस महासचिवों के साथ राहुल गांधी की लोकसभा चुनाव पर चर्चा, प्रियंका भी मौजूद

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी मुख्यालय पहुंचकर पदभार संभालने के बाद अब इलेक्शन मोड में आ चुकी हैं। कांग्रेस महासचिवों और विभिन्न प्रदेश के प्रभारियों की बैठक हो रही है, जिसमें प्रियंका गांधी भी शामिल हैं। ये पहली बार है जब प्रियंका ने पार्टी की किसी आधिकारिक बैठक में शिरकत की। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यह बैठक लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बुलाई थी।

बूथ प्रबंधन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के महासचिवों के साथ होने वाली बैठक में बूथ प्रबंधन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा हुई। कांग्रेस अध्यक्ष ने इस बैठक को पार्टी की चुनावी रणनीति पर चर्चा करने के लिए बुलाई है। पहली बार है कि राहुल और प्रियंका संयुक्त रूप से आधिकारिक बैठक की। कांग्रेस महासचिवों की ये बैठक जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में हुई।

ज्योतिरादित्य सिंधिया भी शामिल

प्रियंका इस मीटिंग में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बैठीं, जबकि राहुल केसी वेणुगोपाल, मल्लिकार्जुन खडगे और गुलाम नबी आजाद के साथ बैठे। कांग्रेस में जिम्मेदारी मिलने के बाद से ही प्रियंका चर्चाओं में बनी हुई हैं।

राहुल गांधी कांग्रेस महासचिवों के साथ लोकसभा चुनाव 2019 के लिए पार्टी तैयारियों पर जायजा लिया बल्कि महासचिवों से उनके राज्य के बूथ प्रबंधन की रणनीति पर भी बात करेंगे। माइक्रो लेवल पर पार्टी बूथ प्रबंधन पर जोर दे रही है। 

हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों के दौरान प्रबंधन और बढ़ते जमीनी स्तर के कार्यकर्ता दोनों की एक व्यवस्थित रणनीति लागू की गई थी। इसका फायदा भी पार्टी को मिला और तीन राज्यों में सरकार बनी। राहुल गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस महासचिवों की साथ बैठक में विभिन्न राज्यों में प्रचार और प्रसार पर राज्य-जिलों-केंद्र रणनीति को शामिल करना शामिल है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad