Advertisement

मध्य प्रदेश: वोट डालने राजगढ़ नहीं पहुंचे दिग्विजय सिंह, जताया खेद

मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह अपने गृहक्षेत्र राजगढ़ में वोट...
मध्य प्रदेश: वोट डालने राजगढ़ नहीं पहुंचे दिग्विजय सिंह, जताया खेद

मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह अपने गृहक्षेत्र राजगढ़ में वोट डालने नहीं पहुंच सके। इस बारे में दोपहर के समय दिग्विजय ने कहा कि वह मताधिकार का प्रयोग करने की कोशिश करेंगे लेकिन देर शाम उन्होंने मतदान न कर पाने की पुष्टि करते हुए कहा कि वह वोट डालने राजगढ़ नहीं जा सके और इसके लिए वह खेद व्यक्त किया।

राजगढ़ है दिग्विजय सिंह का गढ़

दिग्विजय ने कहा कि अगली बार वह अपना नाम भोपाल में रजिस्टर कराएंगे। राजगढ़ संसदीय सीट पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के प्रभाव वाली सीट मानी जाती है। यही कारण है कि दिग्विजय सिंह इस सीट से चुनाव लड़ना चाह रहे थे लेकिन पार्टी ने उन्हें भोपाल भेज दिया। कांग्रेस ने राजगढ़ से मोना सुस्तानी को उम्मीदवार बनाया है। मोना सुस्तानी दिग्विजय सिंह की विश्वस्त सहयोगी मानी जाती हैं। भोपाल से करीब 140 किमी उत्तर-पश्चिम में और राजस्थान से लगी राज्य की सीमा पर मालवा पठार में स्थित राजगढ़ में बीजेपी ने शिवराज सिंह चौहान के विश्वस्त और मौजूदा सांसद रोडमल नागर को पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध के बावजूद फिर से उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में यहां राज्य के दो मुख्यमंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। इन सबके बीच दिग्विजय का अब तक राजगढ़ न पहुंचना मोना के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।

दो बार राजगढ़ से सांसद रह चुके हैं दिग्विजय

राजगढ़ सीट कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के राघोगढ़ क्षेत्र में पड़ती है और वह खुद दो बार इस सीट का संसद में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं जबकि उनके भाई लक्ष्मण सिंह कांग्रेस के टिकट पर 5 बार और बीजेपी के उम्मीदवार के तौर पर एक बार यहां से निर्वाचित हुए। नागर ने साल 2014 के चुनाव में इस सीट पर 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad