Advertisement

2019 की तैयारियों को लेकर भाजपा के विभिन्न मोर्चों के साथ अमित शाह ने की बैठक

आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भाजपा के मोर्चा संगठनों की बैठक में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह...
2019 की तैयारियों को लेकर भाजपा के विभिन्न मोर्चों के साथ अमित शाह ने की बैठक

आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भाजपा के मोर्चा संगठनों की बैठक में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को कार्यकर्ताओं से कहा, 'हमें देश में लंबे समय तक जनता के बीच जगह बनानी है। 50 साल तक सत्ता में रहने की तैयारी से काम करना है।' उन्होंने कार्यकर्ताओं को पिछले लोकसभा चुनावों से ज्यादा सीटें जीतने का आह्वान किया।

दिल्ली में हो रही अपने तरह की इस पहली बैठक का मकसद अगले लोकसभा चुनाव में पार्टी के संगठनात्मक तंत्र को गति प्रदान करना था। इसमें अनूसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा तथा अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सवाल ये नहीं कि 2019 या 2024 तक चुनाव जीतना है बल्कि देश में लंबे समय तक जनता के बीच जगह बनानी है। 50 साल तक सत्ता में रहने की तैयारी से काम करना है। मतलब हमें संगठन मजबूत बनाना होगा। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इसके लिए कार्यकर्ताओं से प्लान साझा करते हुए कहा, 'हमें हर घर जाकर पार्टी की योजनाएं लोगों को बतानी है। उनसे पार्टी के नंबर पर मिस्ड कॉल करवाना है ताकि पता चल सके कि कार्यकर्ता कितने घर गए हैं। संभव हो तो कार्यकर्ता वाट्सऐप लोकेशन भी केन्द्रीय पदाधिकारियों से शेयर करें। हमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को नमो ऐप से जोड़ना है। लोगों को बूथ तक पहुंचाना है।'

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad