Advertisement

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा का विवादित बयान, बोले-शाहीन बाग वाले घर में घुसकर आपकी बेटियों...

पश्चिमी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रवेश वर्मा के विवादित बोल ने एक नए विवाद को जन्म दे...
भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा का विवादित बयान, बोले-शाहीन बाग वाले घर में घुसकर आपकी बेटियों...

पश्चिमी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रवेश वर्मा के विवादित बोल ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। उन्होंने कहा कि जो कश्मीर में हुआ वही दिल्ली में होगा। प्रदर्शनकारी, आपके घरों में घुस कर आपकी बेटियों और बहनों के साथ बलात्कार करेंगे।” उन्होंने कहा कि अगर भाजपा विधानसभा चुनाव जीत कर दिल्ली में सत्ता में आती है तो शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों को एक घंटे के भीतर साफ कर दिया जाएगा। इसके पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी दिल्ली की एक सभा में विवादित नारे लगवाते हुए नजर आए थे।

शाहीन बाग से कौन डरता है

विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र में चल रही एक बैठक में वर्मा ने कहा, “यदि 11 फरवरी को बीजेपी सरकार बनाती है तो शाहीन बाग (धरना स्थल पर) में एक भी व्यक्ति नहीं दिखेगा। वर्मा का कहना है कि शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी दिल्ली के लोगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने लोगों से “सही समय पर” चेत जाने का आग्रह भी किया।

वर्मा का कहना है कि “वहां लाखों लोग जमा हैं। दिल्ली के लोगों को इस बारे में सोचना चाहिए और निर्णय लेना चाहिए। वो लोग आपके घरों में घुस आएंगे और आपकी बहनों, बेटियों के साथ बलात्कार कर उन्हें मार देंगे। अभी भी वक्त है, मोदी जी या अमित शाह कल आपको बचाने नहीं आएंगे।”

केजरीवाल को भी घेरा

वर्मा ने केजरीवाल को भी घेरते हुए कहा कि केजरीवाल कहते हैं कि वो शाहीन बाग के लोगों के साथ हैं। मनीष सिसौदिया भी वही भाषा बोलते हैं। लोगों को पता है कि कश्मीर में एक वक्त आग लगी थी और वहां मांओं-बहनों के साथ बलात्कार किया गया। बाद में केरल, उत्तर प्रदेश, हैदराबाद में भी ऐसा ही हुआ।

दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन अधिनियम का पिछले एक महीने से विरोध चल रहा है। महिलाओं के नेतृत्व में होने वाला यह विरोध प्रदर्शन, देश भर में नए कानून के खिलाफ आंदोलन का चेहरा बन गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad