Advertisement

बिहार चुनाव: आरजेडी के बाद अब कांग्रेस ने जारी की 21 उम्मीवारों की सूची

कांग्रेस पार्टी ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव  के पहले चरण के लिए 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इससे...
बिहार चुनाव: आरजेडी के बाद अब कांग्रेस ने जारी की 21 उम्मीवारों की सूची

कांग्रेस पार्टी ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव  के पहले चरण के लिए 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल ने 42 उम्मीवारों की सूची जारी की है।

कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में कुल 21 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। इनमें वजीरगंज से शशि शेखर, बरबीघा से गजानंद शाही, वारिसलीगंज से सतीश कुमार सिंह उर्फ मनटन सिंह, कहलगांव से शुभानंद मुकेश, हिसुआ से नीतू कुमारी, औरंगाबाद से आनंद शंकर सिंह, सिकंदरा से सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी, बक्सर से मुन्ना तिवारी, बिक्रम से सिद्धार्थ को टिकट दिया गया है।

वहीं आरजेडी ने 42 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। आरजेडी ने जमुई सीट से विजय प्रकाश को टिकट दिया है। बीजेपी ने इस सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह को टिकट दिया है। जबकि मोकामा से अनंत सिंह को टिकट मिला है। अनंत सिंह नामाकंन भी कर चुके हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad