Advertisement

लोकसभा चुनाव के लिए अमित शाह की तैयारी, नियुक्त किए 17 राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कमर कस ली है। इसके तहत शाह ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़,...
लोकसभा चुनाव के लिए अमित शाह की तैयारी, नियुक्त किए 17 राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कमर कस ली है। इसके तहत शाह ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत 17 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में अपने लोकसभा चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। मध्य प्रदेश में स्वतंत्र देव सिंह और सतीश उपाध्याय, राजस्थान में प्रकाश जावड़ेकर और सुधांशु त्रिवेदी और छत्तीसगढ़ में डॉ. अनिल जैन प्रभारी-सह प्रभारी होंगे। इन तीन अहम राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा को मात खानी पड़ी थी।

इन्हें मिली जिम्मेदारी

इसके अलावा आन्ध्र प्रदेश में वी मुरलीधरन प्रभारी और सुनील देवधर सह प्रभारी होंगे। असम में महेंद्र सिंह, बिहार में भूपेन्द्र यादव, गुजरात में ओम प्रकाश माथुर, हिमाचल प्रदेश में तीरथ सिंह रावत, झारखंड में मंगल पाण्डेय, मणिपुर और नागालैंड में नलिन कोहली, ओडिशा में अरुण सिंह, पंजाब में कैप्टन अभिमन्यु, सिक्किम में नितिन नवीन, तेलंगाना में अरबिन्द लिम्बावली, उत्तराखंड में थावरचंद गहलोत प्रभारी होंगे। उत्तर प्रदेश में गोवर्धन झडापिया, दुष्यंत गौतम, नरोत्तम मिश्रा प्रभारी और सह प्रभारी होंगे।


 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad