Advertisement

अनुराग ठाकुर ने पंजाब सरकार पर किया हमला, लगाया खराब कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप

  केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर शनिवार चमडीगढ़ के पंजाब यूनिवर्सिटी पहुंचे और केंद्र सरकार की...
अनुराग ठाकुर ने पंजाब सरकार पर किया हमला, लगाया खराब कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर शनिवार चमडीगढ़ के पंजाब यूनिवर्सिटी पहुंचे और केंद्र सरकार की तरफ से आयोजित रोजगार मेला के तहत युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा। कार्यक्रम के इतर संवाददाताओं से बात करते हुए ठाकुर ने आप सरकार पर कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर हमला बोला।

केंद्रीय मंत्री ने आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “पंजाब में सरकार आते ही 50 से ज्यादा लोगों की हत्या पहले 2-3 महीनों में हो गई। ये दिखाता है कि यहां की कानून व्यवस्था चरमरा गई है।”

ठाकुर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने पंजाब में भ्रष्टाचार के नए आयाम स्थापित किए हैं। इनके दोनों राज्य में स्वास्थ्य मंत्री भ्रष्टाचार में घिरे हैं। शिक्षा मंत्री शराब घोटाले के मुख्य आरोपी हैं।

खेल मंत्री ने कहा कि आप यूपी या उत्तराखंड में खाता नहीं खोल सकी और वे हिमाचल प्रदेश में भी खाता खाली नही खोलने देंगे। गुजरात में हम पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतेंगे और सरकार बनाएंगे। आप के पास कुछ नहीं, जिन राज्यों में उन्होंने सरकार बनाई है उनकी हालत खराब है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad