Advertisement

लालू के बाद अब राबड़ी और तेजस्वी से भी मिले शत्रुघ्न सिन्हा

पिछले दिनों सजायाफ्ता आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने के बाद भाजपा नेता शत्रुघ्न...
लालू के बाद अब राबड़ी और तेजस्वी से भी मिले शत्रुघ्न सिन्हा

पिछले दिनों सजायाफ्ता आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने के बाद भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अब उनके परिवार से भी मुलाकात की।

पटना से सासंद सिन्हा रविवार की रात पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के निवास पहुंचे। इस दौरान वहां पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव भी उपस्थित रहे।

आपको बता दें कि शनिवार को शत्रुघ्न सिन्हा ने लालू प्रसाद यादव से रांची के अस्पताल में भेंट की थी। दरअसल, लालू को उसी दिन चारा घोटाले के एक और मामले में 14 साल की सजा मिली थी। लालू यादव अभी बीमार चल रहे हैं और वे रिम्स में भर्ती है।

हालांकि लालू से मुलाकात को उन्होंने राजनीतिक मुलाकात नहीं बताया। उन्होंने कहा था कि वो पारिवारिक मित्र की हैसियत से लालू और उनके परिवार से मिले।

लेकिन राजनीति गलियारों में ये चर्चा है कि शत्रुघ्न सिन्हा अपनी नई राजनीतिक जमीन की खोज रहे है। पिछले कुछ समय में शत्रुघ्न सिन्हा ने मोदी सरकार के खिलाफ कई बड़े बयान दिए हैं। जिसको लेकर वे विवाद में बने रहते हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad