Advertisement

12 राज्यों की 14 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर 17 अप्रैल को वोटिंग, नतीजे 2 मई को

केंद्रीय चुनाव आयोग ने 12 राज्यों में 14 विधासनभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया है। साथ ही कर्नाटक और...
12 राज्यों की 14 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर 17 अप्रैल को वोटिंग, नतीजे 2 मई को

केंद्रीय चुनाव आयोग ने 12 राज्यों में 14 विधासनभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया है। साथ ही कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में लोकसभा की एक-एक सीट पर भी चुनाव होंगे। सभी जगह 17 अप्रैल को वोटिंग होगी। दो मई को नतीजे आएंगे। इसमें राजस्थान विधानसभा की 3 और मध्यप्रदेश की एक सीट पर उपचुनाव होने हैं

मध्य प्रदेश में दमोह विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। कांग्रेस के विधायक राहुल सिंह लोधी के भाजपा में शामिल होने के बाद यहां उपचुनाव होना है।

राजस्थान में सहाड़ा, सुजानगढ और राजसमंद सीट पर उपचुनाव होंगे। इन 3 सीटों में से 2 पर कांग्रेस और 1 पर भाजपा ने चुनाव जीता था। सहाड़ा सीट कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी और सुजानगढ़ सीट मास्टर भंवरलाल के निधन की वजह से खाली हुई है। वहीं, राजसमंद सीट भाजपा विधायक किरण माहेश्वरी के निधन की वजह से खाली हुई है। यहां उदयपुर की वल्लभनगर सीट पर भी चुनाव होना है, लेकिन इसकी घोषणा नहीं की गई है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad