Advertisement

यूपी चुनावः SP-RLD गठबंधन पर बोले अमित शाह - इनकी सरकार आई तो गायब हो जाएंगे जयंत और आ जाएंगे आजम

यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री...
यूपी चुनावः SP-RLD गठबंधन पर बोले अमित शाह - इनकी सरकार आई तो गायब हो जाएंगे जयंत और आ जाएंगे आजम

यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कमान संभाल ली है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा, बसपा के शासन में प्रदेश को माफियाओं ने कब्जे में ले लिया था। धर्म और जाति के आधार पर राजनीति करने वालों का यहां बोलबाला था। सपा आरएलडी गठबंधन पर कहा कि यूपी में अगर इनकी सरकार आई तो जयंत चौधरी गायब हो जाएंगे और आजम खान आ जाएंगे।

अमित शाह ने कहा है कि चुनाव आ गए हैं ऐसे में आज कल अखिलेश यादव जी और जयंत चौधरी जी साथ-साथ दिख रहे हैं लेकिन ये सिर्फ वोटिंग तक का साथ है, अगर गलती से भी इनकी सरकार बन गयी तो जयंती चौधरी  फिर कहीं नहीं दिखेंगे, फिर से आजम खान और अतीक अहमद सामने आ जायेंगे।

मुजफ्फरनगर में अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी पर माफियाराज लाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जनता का एक वोट उत्तर प्रदेश में माफिया राज भी ला सकता है और वही वोट माफियाराज से मुक्ति भी दिला सकता है। उन्होंने कहा कि 2017 में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद सारे गुंडे प्रदेश की सीमा से बाहर चले गए।

उन्होंने कहा कि यही मुजफ्फरनगर है जिसने 2014, 2017 और 2019 में भाजपा की प्रदेश में प्रचंड जीत की नींव डालने का काम किया है। यहीं से लहर उठती है जो काशी तक जाती है और हमारे विरोधियों का सूपड़ा साफ कर देती है।

अमित शाह ने कहा कि पहले की सरकारों के शासन को प्रदेश ने देखा है। बहन जी की पार्टी आती थी तो एक जाति की बात करती थी। कांग्रेस पार्टी आती थी तो परिवार की बात करती थी। सपा पार्टी आती थी तो गुंडा, माफिया और तुष्टिकरण की बात करते थे. लेकिन आज भाजपा के पांच साल हो गए, न जाति की बात है, न परिवार वाद की बात है, न गुंडे, माफिया, तुष्टिकरण की बात है। भाजपा के शासन में सिर्फ और सिर्फ सुरक्षा और विकास की बात है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad