Advertisement

पुनः शुरू हुआ तसलीमा का फेसबुक अकाउंट

बांग्लादेश की विवादित लेखिका तसलीमा नसरीन का फेसबुक अकाउंट आज पुनः शुरू हो गया है। फेसबुक की ओर से उसे दो दिन पहले बंद कर दिया गया था।
पुनः शुरू हुआ तसलीमा का फेसबुक अकाउंट

आउटलुक से बातचीत में तसलीमा ने इस बात की पुष्टि की। उनका कहना है कि कुछ हजार लोगों ने उनके खिलाफ शिकायत की थी, जिसके बाद उनका फेसबुक अकाउंट बंद कर दिया गया। उनके अनुसार पहले भी ऐसा हो चुका है।

बताया जाता है कि उनके अकाउंट को इस्लामिक कट्टरपंथियों रुढ़िवादियों द्वारा उनके पोस्ट को लेकर की गई शिकायत के बाद बंद किया गया था।

उनका कहना है कि कई दफा अनुरोध के बावजूद फेसबुक अधिकारियों ने उनका अकाउंट शुरू नहीं किया। गौरतलब है कि तसलीमा नसरीन सोशल मीडिया पर इस्लामिक रुढ़िवादियों के खिलाफ खुलकर अपने विचार रखती हैं। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad