Advertisement

सपा का आरोप, प्रशासन भाजपा को जिताने में जुटा, मतगणना केंद्र से मीडिया को हटाया

गोरखपुर उपचुनाव के नतीजे आ रहे हैं। इसमें भाजपा पिछड़ती दिखाई दे रही है। शुरुआती रुझानों में फूलपुर...
सपा का आरोप, प्रशासन भाजपा को जिताने में जुटा, मतगणना केंद्र से मीडिया को हटाया

गोरखपुर उपचुनाव के नतीजे आ रहे हैं। इसमें भाजपा पिछड़ती दिखाई दे रही है।

शुरुआती रुझानों में फूलपुर और गोरखपुर दोनों सीटो पर सपा  प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव को 2019 से पहले सियासी परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है।

वहीं, गोरखपुर में सपा ने आरोप लगाया है कि मतगणना केंद्रों से मीडिया को हटा दिया गया है। सपा नेता नरेश उत्तम ने राज्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर कहा जिला प्रशासन भाजपा उम्मीदवार को जिताने मे लगा है।

सियासी मायने

भले ही उत्तर प्रदेश के महज दो लोकसभा सीट पर यह चुनाव हुआ हो लेकिन इसका राजनीतिक अर्थ बहुत व्यापक है। जहां चुनाव होने के कुछ दिन पहले गोरखपुर में बसपा ने सपा का समर्थन कर गठबंधन का ट्रायल दिया। ऐसे में गोरखपुर, जिसे योगी का गढ़ माना जाता है वहां भाजपा कितने वोटो के अंतर से विजय हासिल करती है, इसका आंकड़ा भाजपा और विपक्षी दलों के लिए काफी अहम साबित हो सकता है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad