Advertisement

नोएडा से पंकज सिंह को जोरदार बढ़त, एनसीआर में भी भाजपा आगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती में भाजपा के उम्मीदवार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में भी काफी आगे चल रहे हैं। गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह नोएडा में अपने निकट प्रतिद्वंद्वी और सपा उम्मीदवार सुनील चौधरी से समाचार लिखे जाने तक 40 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
नोएडा से पंकज सिंह को जोरदार बढ़त, एनसीआर में भी भाजपा आगे

दादरी में भाजपा के तेजपाल सिंह नागर 15 हजार से, गाजियाबाद से अतुल गर्ग 20 हजार के करीब, साहिबाबाद से सुनील शर्मा नौ हजार के करीब, लोनी से नंद किशोर 16 हजार मतों से ज्यादा और मोदीनगर से डॉ. मंजू सिवाच करीब 23 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। इन सभी सीटों पर सपा-कांग्रेस के प्रत्याशी दूसरे नंबर पर हैं। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad