Advertisement

मुरली मनोहर के कानपुर में 10 में से सात सीटों पर भाजपा को मिली जीत

कानपुर से भाजपा के वरिष्‍ठ नेता मुरली मनोहर जोशी सांसद है। यहां भी पार्टी ने विधानसभा चुनावों में परचम लहराया है। यहां की कुल 10 विधानसभा सीटों में सात सीटों पर भाजपा ने परचम लहराया। वहीं दो सीटें सपा के खाते में आई, जबकि कांग्रेस को एक सीट से संतोष करना पड़ा।
मुरली मनोहर के कानपुर में 10 में से सात सीटों पर भाजपा को मिली जीत

सूबे में मोदी लहर की वजह से पार्टी को पूर्ण बहुमत तो मिला लेकिन कानपुर में दो भाजपा उम्‍मीदवारों को झटका लगा है। जो इस लहर का फायदा नहीं उठा सके। आर्यनगर से भाजपा उम्‍मीदवार सलिल विश्‍नोई और कानपुर कैंट से रघुनंदन सिंह भदौरिया हार गए।

गोविंदनगर विधानसभा से भाजपा उम्‍मीदवार सत्‍यदेव पचौरी ने बड़ी जीत दर्ज की है।

बिठूर में भाजपा के अभिजीत सिंह सांगा ने सपा के मुनींद्र शुक्‍ला को लगभग 56 हजार वोटों से हराया। वही कल्‍याणपुर से सपा के सतीष निगम को हराकर भाजपा की नीलिमा कटियार ने शानदार जीत दर्ज की। महाराजपुर में भी भाजपा के सतीश महाना ने 97419 वोट पाकर बड़ी जीत दर्ज की। इसके अलावा घाटमपुर में भाजपा प्रत्‍याशी कमल रानी ने सीट अपने नाम की। वहीं बिल्‍हौर में भाजपा के भगवती प्रसाद सागर ने 31 हजार वोटों से कमलेश को मात दी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad