Advertisement

कांग्रेस ने महाराष्ट्र चुनाव के 51 उम्मीदवारों की सूची जारी की, अशोक चव्हाण बोकर सीट से लड़ेंगे

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसके अनुसार...
कांग्रेस ने महाराष्ट्र चुनाव के 51 उम्मीदवारों की सूची जारी की, अशोक चव्हाण बोकर सीट से लड़ेंगे

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसके अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण बोकर सीट से लड़ेंगे जबकि प्रदेश पार्टी अध्यक्ष विजय बालासाहेब थोराट संगमनेर से खड़े होंगे। उधर, शिवसेना ने भी कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है। भाजपा के साथ सीटों के बंटवारे में उलझी शिवसेना ने अभी गैर विवादित सीटों से ही उम्मीदवार उतारे हैं।

टिकट पाने वाले अहम चेहरे

कांग्रेस द्वारा जारी सूची के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे अमित को लातूर क्षेत्र से उतारा गया है जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे की पेटी परिणीति को सोलापुर सिटी सेंट्रल से टिकट दिया गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रमुख नितिन राउत नागपुर उत्तर (सुरक्षित) सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।

21 अक्टूबर को होगा मतदान 

कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नामों मंजूरी मिलने के बाद सूची जारी की गई है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे और नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित होंगे।

शिवसेना ने गैर विवादित सीटों के नाम तय किए

उधर, शिवसेना और भाजपा के बीच सीटों के बंटवारे के लिए तगड़ी सौदेबाजी हो रही है। सूत्रों के अनुसार शिवसेना ने रविवार को उन नामों की घोषणा क है जिन सीटों पर कोई उलझन नहीं है। शिवसेना की सूची के अनुसार महाराष्ट्र के गृह राज्यमंत्री दीपर केसरकर कोंकण क्षेत्र के सिंधुदुर्ग की सावंतवाड़ी सीट से चुनाव लड़ेंगे जबकि राजेश क्षीरसागर कोल्हापुर से उम्मीदवार होंगे।

लेकिन अभी तक सीट बंटवारे का फॉर्मूला नहीं

माना जाता है कि शिवसेना और भाजपा 288 सीटों वाली विधानसभा में बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि कुछ सीटें छोटे दलों के लिए भी छोड़ी जाएंगी।  हालांकि अभी तक दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे के लिए किसी फॉर्मूले पर सहमति नहीं बन पाई है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad