Advertisement

लोकसभा चुनाव: पांचवें चरण में कुल 62.56 फीसदी मतदान, पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 73.97 फीसदी वोटिंग

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए सोमवार को 7 राज्यों की 51 सीटों पर मतदान हुआ। कुल 62.56 फीसदी मतदान...
लोकसभा चुनाव: पांचवें चरण में कुल 62.56 फीसदी मतदान, पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 73.97 फीसदी वोटिंग

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए सोमवार को 7 राज्यों की 51 सीटों पर मतदान हुआ। कुल 62.56 फीसदी मतदान दर्ज हुआ। शाम 5 बजे तक पश्चिम बंगाल में 73.97 फीसदी, मध्य प्रदेश में 62.60 फीसदी, उत्तर प्रदेश में शाम 6 बजे तक 57.33 फीसदी, बिहार में शाम 6 बजे तक 57.88 फीसदी, राजस्थान में 6 बजे तक 63.75 फीसदी, अनंतनाग में 8.76 फीसदी, लद्दाख में 63.76 फीसदी वोटिंग हुई। झारखंड में कुल 64 फीसदी वोटिंग हुई। 

इस चरण में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, जयंत सिन्हा, राजीव प्रताप रूडी, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, अर्जुनराम मेघवाल, पूनम सिन्हा समेत कई दिग्गजों के भाग्य का फैसला होगा।

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पार्टी पर बूथ-कैप्चरिंग का आरोप लगाया

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पार्टी पर अमेठी में बूथ-कैप्चरिंग का आरोप लगाया है। उन्होंने एक वीडियो भी रीट्वीट किया जिसमें एक बुजुर्ग महिला कह रही है कि उसे कांग्रेस को वोट देने के लिए मजबूर किया गया था।

मधुबनी सीट पर शकील अहमद निर्दलीय

बिहार में मधुबनी सीट पर महागठबंधन के बद्री कुमार के सामने भाजपा के अशोक यादव और पूर्व कांग्रेस नेता शकील अहमद हैं, जो निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। हाजीपुर से लोकजनशक्ति पार्टी के पशुपति कुमार पारस का मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के शिव चंदर राम से है। सारण सीट पर राजद के चंद्रिका राय का मुकाबला भाजपा के राजीव प्रताप रूडी से है।

हजारीबाग सीट से जयंत सिन्हा मैदान में

झारखंड में हजारीबाग सीट से भाजपा नेता और केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा के सामने कांग्रेस नेता गोपाल साहू हैं। खूंटी में भाजपा के अर्जुन मुंडा का मुकाबला कांग्रेस के कालीचरण मुंडा से है। रांची से भाजपा के संजय सेठ के सामने कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय मैदान में हैं।

राज्यवर्धन राठौड़ के सामने कृष्णा पूनिया 

राजस्थान के बीकानेर से भाजपा नेता और केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के सामने कांग्रेस नेता मदनगोपाल मेघवाल हैं तो जयपुर ग्रामीण से केन्द्रीय मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को कांग्रेस की कृष्णा पूनिया टक्कर दे रही हैं।

लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होने हैं जिनमें अब तक चार चरण के लिए मतदान हो चुका है। राजस्थान और मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और इस चरण में इन राज्यों की प्रमुख सीटों पर मतदान होगा।

इन सीटों पर डाले गए वोट

उत्तर प्रदेश (14)- धौरहरा, सीतापुर, मोहनलाल गंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज और गोंडा

बिहार (5)- सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर

झारखंड (4)- कोडरमा, रांची, खूंटी और हजारीबाग

राजस्थान (12)- श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुन्झुनू, सीकर, जयपुर (ग्रामीण), जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा, नागौर

मध्य प्रदेश (7)- टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बेतूल 

पश्चिम बंगाल (7)- बंगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली, आरामबाग 

जम्मू (2)- लद्दाख, अनंतनाग

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad