Advertisement

कर्नाटक के नतीजे घोषित, भाजपा-104, कांग्रेस-78, जेडीएस-37

कर्नाटक का जनादेश आ गया है। इस विधानसभा चुनाव के नतीजों में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला...
कर्नाटक के नतीजे घोषित, भाजपा-104, कांग्रेस-78, जेडीएस-37

कर्नाटक का जनादेश आ गया है। इस विधानसभा चुनाव के नतीजों में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। भाजपा 104 सीटों के साथ बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कांग्रेस को 78 सीटें हासिल हुई हैं। जेडीएस ने 37 सीटों पर कामयाबी पाई है। इस दौरान बहुजन समाज पार्टी के खाते में भी एक सीट दर्ज हुई है। जबकि अन्य दो उम्मीदवारों को भी सफलता मिली है।

वोट शेयर की बात करें तो भाजपा को 36.2, कांग्रेस  को 38 और जेडीएस को 18 फीसदी मत मिले हैं। 

नतीजों के बाद जेडीएस किंगमेकर की भूमिका से आगे किंग बनता दिखाई दे रहा है। कांग्रेस और जेडीएस मिलकर सरकार बनाने की तैयारी में लगी हुई है। इसे लेकर एचडी कुमारस्वामी, सिद्धारमैया, गुलाम नबी आजाद और मल्लिकार्जुन खड़गे राज्यपाल से मुलाकात कर चुके हैं। भाजपा की ओर से येदियुरप्पा ने भी राज्यपाल से मुलाकात कर बहुमत साबित करने के लिए 48 घंटे का वक्त मांगा है। अब कर्नाटक का सियासी रुख राज्यपाल के हवाले है।

कर्नाटक चुनाव-2018

 

दल

जीते

आगे

कुल

भाजपा

104

0

104

कांग्रेस

78

0

78

जेडीएस

37

0

37

अन्य

3

0

3

कुल

222

0

222

बता दे कि 224 सीटों वाली राज्य विधानसभा की 222 सीटों पर पड़े मतों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हुई। यह चुनाव भाजपा और कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है.. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रतिष्ठा भी इससे जुड़ी हुई है। जिसकी वजह से देशभर की निगाहें इन नतीजों और कर्नाटक के सियासी समीकरण पर टिकी हुई है।

LIVE अपडेट

9: 36 वोट शेयर: भाजपा को 36.2, कांग्रेस  को 38 और जेडीएस को 18 फीसदी मत मिले हैं। 

07:7:30- भाजपा 99 सीटों पर जीत हासिल कर 5 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 76 सीटों पर जीत हासिल कर 2 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। जेडीएस 37 सीटों पर जीत दर्ज कर चुका है। बहुजन समाज पार्टी को भी 1 सीट मिली है।

06:17-भाजपा 92 सीटों पर जीत हासिल कर 12 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 73 सीटों पर जीत हासिल कर 5 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। जेडीएस 37 सीटों पर जीत दर्ज कर चुका है।

06:10-एचडी कुमारस्वामी, सिद्धारमैया, गुलाम नबी आजाद और मल्लिकार्जुन खड़गे ने की राज्यपाल से मुलाकात

05:47-एचडी कुमारस्वामी, सिद्धारमैया, गुलाम नबी आजाद और मल्लिकार्जुन खड़गे राजभवन पहुंचे

-राज्यपाल से मिलकर येदियुरप्पा ने बहुमत साबित करने के लिए मांगा 48 घंटे का समय

5:45-भाजपा 91 सीटों पर जीत हासिल कर 13 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 68 सीटों पर जीत हासिल कर10 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। जेडीएस 35 सीटों पर जीत दर्ज कर 2 सीटों पर आगे है। 

05:25-भाजपा 87 सीटों पर जीत हासिल कर 17 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 63 सीटों पर जीत हासिल कर15 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। जेडीएस 32 सीटों पर जीत दर्ज कर 5 सीटों पर आगे है।

04:25-भाजपा 82 सीटों पर जीत हासिल कर 22 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 51 सीटों पर जीत हासिल कर 27सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। जेडीएस 28 सीटों पर जीत दर्ज कर 9 सीटों पर आगे है।

04:15- जेडीएस के कुमारस्वामी ने कांग्रेस को दिया समर्थन, राज्यपाल को लिखा पत्र

04:00- सीएम सिद्दारमैया ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

3:30- बहुजन समाज पार्टी एक सीट पर जीती

3:30- सीएम सिद्दारमैया ने बादामी में जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के श्रीरामुलु को1696 वोटों से हराया। सिद्दारमैया को 67599 वोट मिले। श्रीरामुलु को 65903 वोट मिले।

03:28- चामुण्डेश्वरी सीट सिद्दारमैया के हाथ से निकल गई है। यहां जेडीएस उम्मीदवार जीटी देवेगौडा़ ने बड़ी जीत दर्ज की। सिद्दारमैया यहां 36,042 वोटों से चुनाव हार गए हैं। जीटी देवेगौड़ा को 12,1325 वोट मिले जबकि सिद्दारमैया को 85283 वोट मिले। भाजपा के एसआर गोपालराव यहां तीसरे नंबर पर रहे।

03:5- कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, 'हमने देवेगौड़ा जी और कुमारस्वामी जी के साथ फोन पर बात की है। उन्होंने हमारा ऑफर स्वीकार कर लिया है। उम्मीद है हम साथ होंगे।'

03-00-कर्नाटक चुनाव में भाजपा को अब तक 57 सीटों पर मिली कामयाबी, कांग्रेस 28 सीटों पर जीती

2: 25- भाजपा 37 सीटों पर जीत हासिल कर 106 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 10 सीटों पर जीत हासिल कर 71 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। जेडीएस 4 सीटों पर जीत दर्ज कर 35 सीटों पर आगे है।

 1: 14- भाजपा 10 सीटों पर जीत हासिल कर 108 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 2 सीटों पर जीत हासिल कर 72 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। जेडीएस 38 सीटों पर आगे है।

11: 52- वोट शेयर 

 

11:41- अबतक के रुझानों में बदामी से मुख्यमंत्री सिद्धारमैया एक बार फिर आगे हो गए हैं जबकि चामुंडेश्वरी में अब भी पीछे हैं।

11: 30-देवगौड़ा के दोनों बेटे शुरुआती रुझान में आगे चल रहे हैं।

11: 25-वरुणा से सिद्धारमैया के बेटे आगे चल रहे हैं।

11:20-मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक शुरुआती दौड़ में पीछे चल रहे हैं।

11:18-भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार येदियुरप्पा शिकारीपुरा से आगे चल रहे हैं।

11:17-जेडीएस के प्रमुख नेता कुमारस्वामी भी अपनी सीट से आगे चल रहे हैं और उनके भाई रेवन्ना भी बढ़त बनाए हुए हैं।

-11:22 वोट शेयर की बात करें तो अब तक भाजपा को लगभग 51, कांग्रेस  को 28 और जेडीएस को 17 फीसदी मत मिले हैं।

11:13 -कांटे की टक्कर में भाजपा को बढ़त

11:00 -कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार सिद्धारमैया चामुंडेश्वरी और बादामी दोनों सीटों से पीछे चल रहे हैं।

 

 बिंदुओं में जानिए सूबे का सियासी हालचाल...

-राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा की 222 सीटों पर 12 मई को मतदान हुआ था। आरआर नगर सीट पर चुनावी गड़बड़ी की शिकायत के चलते मतदान स्थगित कर दिया गया था। जयनगर सीट पर भाजपा उम्मीदवार के निधन के चलते मतदान टाल दिया गया था।

-ज्यादातर सर्वेक्षणों के अनुसार सत्तारुढ़ कांग्रेस और भाजपा सत्ता के दो प्रबल दावेदार हैं जबकि पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा का जनता दल सेकुलर किंगमेकर की भूमिका निभा सकता है।

-वैसे 1985 के बाद से कर्नाटक में कोई भी दल लगातार दूसरी बार सत्ता में नहीं आ पाया है। उस साल रामकृष्ण हेगड़े की अगुवाई में जनता दल फिर सत्ता पर काबिज हुआ था।

-भाजपा ने सिर्फ एक बार 2008 से 2013 के बीच कर्नाटक में शासन किया था लेकिन उसका कार्यकाल पार्टी की अंदरुनी कलह और भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरा रहा था। उसके तीन मुख्यमंत्रियों में से एक और फिलहाल मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी एस येद्दयुरप्पा भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल में थे।

-जनता दल सेकुलर के अध्यक्ष एच डी कुमारस्वामी ने माना है कि उनकी पार्टी के लिए यह जीवन-मरण का सवाल है। जदएस फिलहाल एक दशक से सत्ता से बाहर है।

-कांग्रेस को विश्वास था कि वह लगातार सत्ता में नहीं आने के चलन को तोड़ेगी और सिद्धरमैया ने कहा था कि उनकी पार्टी इतिहास रचेगी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ मुझसे अक्सर कहा जाता है कि इतिहास मेरे विरुद्ध है क्योंकि लंबे समय से कर्नाटक में किसी सरकार का पुनर्निर्वाचन नहीं हुआ। लेकिन हम यहां इतिहास रचने के लिए हैं, न कि उसे मानने के लिए।’’

-उधर, कांग्रेस की मुख्य प्रतिद्वंद्वी भाजपा ने यह सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी कि इतिहास दोहराया जाए। भाजपा ने‘ मिशन 150 ( सीट )’ के साथ अपना अभियान शुरु किया था लेकिन शाह ने कहा कि पार्टी 130 से अधिक सीटें जीतेंगी। 2013 के विपरीत भाजपा इस बार एकजुट है। उस साल वह येद्दियुरप्पा की केजीपी, बी श्रीरामुलू की बीएसआर कांग्रेस जैसे धड़ों में बंटी थी।

-सिद्धरमैया समेत चार वर्तमान एवं पूर्व मुख्यमंत्री चुनाव मैदान में थे। येद्दियुरप्पा शिकारीपुरा से, कुमारस्वामी चेन्नापटना और रमनगारा से तथा भाजपा के जगदीश शेट्टार हुब्बली धारवाड़ से चुनाव लड़े हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad