Advertisement

रायबरेली में कांग्रेस ने हासिल की दो सीटें

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कांग्रेस पांच में से दो सीटों पर जीत हासिल कर अपनी प्रतिष्ठा बचाने में थोड़ी सफल रही। हालांकि यहां एक विधान सभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी जीतने में सफल रहा पर वहां दोनों पार्टियों में दोस्ताना संघर्ष था। दो सीटें भाजपा के खाते में गईं।
रायबरेली में कांग्रेस ने हासिल की दो सीटें

रायबरेली से कांग्रेस की अदिति सिंह ने बसपा के मो. शहबाज खान को करीब 90 हजार वोटों से पराजित किया। यहां भाजपा की अनिता श्रीवास्तव तीसरे स्थान पर रहीं। हरचंदपुर में कांग्रेस के राकेश सिंह ने भाजपा के कंचन लोधी पर साढ़े तीन हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज की। ऊंचाहार से समाजवादी पार्टी के मनोज कुमार पांडेय ने भाजपा के उत्कृष्ट मौर्य को दो हजार से ज्यादा मतों से हराया। यहां कांग्रेस के अजय पाल सिंह चौथे नंबर पर रहे।

 

बछरावन में भाजपा के रामनरेश रावत ने कांग्रेस के सहाब शरण को 20 हजार से ज्यादा मतों से हराया। सरेनी से भाजपा के धीरेंद्र बहादुर सिंह ने बसपा के ठाकुर प्रसाद यादव को 13 हजार मतों से पराजित किया। यहां कांग्रेस के अशोक कुमार सिंह तीसरे स्थान पर रहे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad