Advertisement

यूपी: क्या फिर से भाजपा के साथ आने को तैयार हैं राजभर? मिल रहे हैं संकेत

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ही पक्ष-विपक्ष के बीच राजनीतिक खेल शुरू हो गया है। इस बीच...
यूपी: क्या फिर से भाजपा के साथ आने को तैयार हैं राजभर? मिल रहे हैं संकेत

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ही पक्ष-विपक्ष के बीच राजनीतिक खेल शुरू हो गया है। इस बीच मांगे पूरी नहीं होने पर मंत्री पद छोड़कर योगी सरकार से बाहर हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर एक बार फिर से भाजपा के सहयोगी के तौर पर नजर आने के संकेत दे रहे हैं। ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा के साथ मिलकर 2022 का चुनाव लड़ने के लिए कई शर्तें रखी हैं, जिन्हें पूरा करने पर गठबंधन की पेशकश की है। 

ओम प्रकाश राजभर ने लखनऊ में प्रेस कॉफ्रेंस करके भाजपा के संग आने के संकेत दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि भागीदारी संकल्प मोर्चा तमाम मुद्दों पर बनाया गया। ऐसे में मोर्चा ने निर्णय लिया है जो भी पार्टी मुद्दों पर समझौता करेगी, उसके साथ जाएंगे। 27 अक्टूबर को मऊ में होनी वाली रैली में घोषणा की जाएगी कि हम किसके साथ गठबंधन करेंगे। उन्होंने कहा कि कॉफ्रेंस के बाद अभी भागीदारी संकल्प मोर्चा के नेताओं के बैठक होगी, जिसमें भविष्य की रणनीति पर चर्चा करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि यदि भाजपा हमारे मुद्दों को मानती है तो हम उनके साथ जाने के तैयार हैं।

ये भी पढ़ें - यूपी में नया सियासी गठजोड़, चंद्रशेखर और राजभर देंगे बीजेपी को टक्कर?, जानें पूरा समीकरण

 


ओम प्रकाश राजभर की भाजपा से मांग 

  • देश में पिछड़ों की जातिगत जनगणना
  • रोहिणी आयोग की रिपोर्ट को लागू करना
  • उत्तर प्रदेश में सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू की जाए।
  • यूपी में घरेलू बिजली का बिल माफ किया जाए।
  • एक समान अनिवार्य और मुफ्त शिक्षा दी जाए।
  • राजभर ने पुलिस कर्मचारियों की बॉर्डर सीमा समाप्त हो और उन्हें अपने जिले में तैनाती की छूट हो।
  • साथ ही पुलिस ड्यूटी 8 घंटे की सीमा निर्धारित हो और साप्ताहिक अवकाश दी जाए।
  • पुरानी पेंशन बहाल की जाए।
  • होमगार्ड, पीआरडी और चौकीदार दोनों पुलिस के समान सुविधाएं मिलें।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad