Advertisement

जनसंख्या नीति का राजस्थान के मंत्री ने किया समर्थन तो भूपेश बघेल ने भाजपा को याद दिलाया नसबंदी अभियान

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जनसंख्या नियंत्रण विधेयक का मसौदा तैयार कर दिया है। विश्व जनसंख्या दिवस...
जनसंख्या नीति  का राजस्थान के मंत्री ने किया समर्थन तो भूपेश बघेल ने भाजपा को याद दिलाया नसबंदी अभियान

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जनसंख्या नियंत्रण विधेयक का मसौदा तैयार कर दिया है। विश्व जनसंख्या दिवस पर आए इस ड्राफ्ट बिल पर देश में तरह-तरह की बहस छिड़ी हुई है। भाजपा सरकार बढ़ती आबादी को रोकने के लिए आर-पार की जंग का दावा कर रही है, लेकिन दो बच्चों की नीति को लेकर विपक्ष से ठन गई है। इस बीच, जहां छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनसंख्या नियंत्रण विधेयक को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। वहीं, राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि हम दो-हमारे दो के दिन लद गए, बच्चे एक ही अच्छे हैं।

मुख्यमंत्री बघेल ने इंदिरा गांधी के कार्यकाल में संजय गांधी के नेतृत्व में चलाए गए नसबंदी अभियान की याद दिलाई। बघेल ने कहा कि भाजपा ने नसबंदी कार्यक्रम का विरोध किया था। अगर उस समय भाजपा ने नसबंदी अभियान का विरोध न किया होता तो आज बढ़ती आबादी काबू में होती। 70 के दशक में कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया होता तो आज आबादी इतनी नहीं होती।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, ''कानून से यह मुद्दा हल नहीं होगा। इसके लिए जन जागरण की जरूरत है। राजनीति करने के लिए कानून नहीं बनाना चाहिए। पहले भी नारा था- हम दो और हमारे दो या तीन, जिसे आगे बढ़ाना चाहिए। लोगों के जागरूक होने से बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित किया जा सकता है।''

वहीं, राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा, ''बच्चे एक ही अच्छे, हम दो-हमारे दो के दिन लद गए, जनसंख्या नियंत्रण के लिए भारत सरकार कानून बनाए हम साथ हैं।''  

बता दें कि उत्तर प्रदेश में हम दो-हमारे दो का मसौदा तैयार हो गया। इसके तैयार होते ही जनसंख्या नियंत्रण को लेकर केंद्रीय कानून की नई बहस छिड़ गई है।

 बता दें कि मानसून सत्र में भाजपा सांसद के राकेश सिन्हा के जंनसख्या नियंत्रण के प्राइवट बिल पर चर्चा होगी, जबकि गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला भी जनसंख्या नियंत्रण पर निजी बिल पेश करेंगे। संसद में बहस से पहले बाहर ही ठन गई।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad