Advertisement

बाढ़ कोर्ट में मर्डर पर तेजस्वी का तंज: 'BJP का जंगलराज है इसलिए बहस नहीं'

बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ कोर्ट में दिनदहाड़े कैदियों पर हुई फायरिंग को लेकर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर तंज कसा है।
बाढ़ कोर्ट में मर्डर पर तेजस्वी का तंज: 'BJP का जंगलराज है इसलिए बहस नहीं'

पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘पटना के बाढ़ कोर्ट में कैदियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 1 कैदी की दर्दनाक हत्या, फायरिंग में कई कैदी घायल। BJP का जंगलराज है इसलिए बहस नहीं’।


बता दें कि बिहार के पटना जिले के बाढ़ इलाके में शुक्रवार को हथियारबंद अपराधियों ने कोर्ट परिसर में हमला करके एक कैदी की हत्या कर दी। वहीं, इस हमले में दो अन्य कैदी घायल हो गए हैं।

दरअसल, घटना उस समय हुई जब हत्या समेत कई अन्य मामलों मे आरोपी गुड्डू सिंह को पेशी के लिए कोर्ट परिसर में लाया गया था। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर एक बार फिर से सवाल खड़ा हो गया है। इससे एक दिन पहले ही बिहार के अरवल जिलें में एक पत्रकार को गोली मार दी गई थी।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad