इसरो की एक और कामयाबी पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, कार्टोसैट-2 श्रृंखला के प्रक्षेपण पर पर इसरो को बधाई। मानवता की सेवा में विज्ञान... एक और नई कामयाबी हासिल करने पर हमें अंतरिक्ष वैज्ञानिकों पर गर्व है।
Congratulations #ISRO on the launch of #Cartosat2 series. Science in service of humanity-proud of our space scientists for making it happen! https://t.co/GxEYsG6QLc
— Office of RG (@OfficeOfRG) 23 June 2017
दरअसल, इसरो की ओर से धरती पर नजर रखने के लिए श्रीहरिकोटा से लॉन्च किए गए 712 किलोग्राम वजनी कार्टोसैट-2 श्रृंखला के इस उपग्रह के साथ करीब 243 किलोग्राम वजनी 30 अन्य नैनो सैटलाइट्स को एक साथ प्रक्षेपित किया गया। सभी उपग्रहों का कुल वजन करीब 955 किलोग्राम है। साथ भेजे जा रहे इन उपग्रहों में भारत के अलावा ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, चिली, चेक गणराज्य, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका समेत 14 देशों के नैनो उपग्रह शामिल हैं। 29 विदेशी, जबकि एक नैनो सैटलाइट भारत का है।
गौरतलब है कि भारत के नैनौ सैटलाइट का नाम NIUSAT है, जिसका वजन महज 15 किलोग्राम है। यह खेती के क्षेत्र में निगरानी और आपदा प्रबंधन में काम आएगा।