Advertisement

एमपी के स्थानीय चुनावों में कांग्रेस की लगातार तीसरी जीत

मध्‍य प्रदेश में मैहर, मंडीदीप नगर पालिका और ईसागढ़ नगर परिषद में पूरा कब्जा, इसके बाद अलग-अलग जिलों के वार्डों के चुनाव में 12 में से 9 पर जीत और अब फिर एक और जीत कांग्रेस को मिली है। इससे कांग्रेस उत्साहित है और वह भाजपा को लगातार मात दे रही है।
एमपी के स्थानीय चुनावों में कांग्रेस की लगातार तीसरी जीत

 

 
इस बार सतना नगर निगम के एक वार्ड में कांग्रेस की रचना सिंह ने भाजपा प्रत्याशी को एक हजार से भी ज्यादा वोटों से हराया। इसके अलावा शाजापुर जिले के मोहन बडोदिया ब्लॉक में दो जनपद सदस्यों के चुनाव हुए तो वहां भी कांग्रेस ने भाजपा को शिकस्त दे दी।

यहां कांग्रेस के ओम प्रकाश और गोपाल जीते। इन नतीजों से साफ है कि कांग्रेस निचले स्तर पर मजबूत हो रही है। मजबूत भी ऐसी कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार तीन चुनावों में उसने भाजपा को पटखनी दी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad