Advertisement

अमित शाह ने महात्मी गांधी को बताया ‘चतुर बनिया’

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज एक बार फिर अपने विवादित बयान से कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न कोई नीति है और न ही कोई विचारधारा है। इतना ही नहीं, शाह ने कांग्रेस का जिक्र करते हुए महात्मा गांधी को एक ‘चतुर बनिया’ भी बताया।
अमित शाह ने महात्मी गांधी को बताया ‘चतुर बनिया’

रायपुर में संगठन के कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि वो दूरदर्शी होने के साथ, बहुत चतुर बनिया थे, उन्हें मालूम था कि आगे क्या होने वाला है, उन्होंने आजादी के बाद कहा था, कांग्रेस को बिखेर देना चाहिए।

सिर्फ यही नहीं बल्कि अमित शाह ने यह भी कहा कि महात्मा गांधी ने कांग्रेस को खत्म करने का काम नहीं किया, लेकिन अब कुछ लोग उसको बिखेरने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा इसीलिए महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस की कोई विचारधारा ही नहीं है, देश चलाने के, सरकार चलाने के कोई सिद्धांत ही नहीं थे।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है, इसीलिए एक साधारण चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री है और एक सामान्य कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष। भाजपा का उदय राष्ट्रवाद के सिद्धांत पर हुआ है। यही वजह है कि हमारे लिए देश सर्वोपरि है। देश के बाद पार्टी और अंत में व्यक्ति है। हमारी आर्थिक नीति का आधार अंत्योदय है। पार्टी मानती है कि अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति का जब विकास होगा, तभी देश विकास करेगा।

यही नहीं उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में लगे देश विरोधी नारों का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी की स्पष्ट सोच है कि जो देश के खिलाफ नारे लगाएगा, वह देश द्रोही कहलाएगा। शाह ने कहा कि भाजपा शासित राज्य तेजी से विकास कर रहे हैं। यह कहने की बात नहीं है, आंकड़े उपलब्ध हैं, कोई भी इसका परीक्षण कर सकता है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad