Advertisement

आप से पहली प्रतिक्रिया, संजय सिंह बोले- रूके ना जो.... वो हम इंकलाब हैं

दिल्ली चुनावों के रूझानों से साफ हो गया है कि एक बार फिर राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही...
आप से पहली प्रतिक्रिया, संजय सिंह बोले- रूके ना जो.... वो हम इंकलाब हैं

दिल्ली चुनावों के रूझानों से साफ हो गया है कि एक बार फिर राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। इस बीच पार्टी की ओर से पहली प्रतिक्रिया भी आ गई है। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह ने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिल्ली की जनता को धन्यवाद किया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केजरीवाल को कोई नहीं हरा सकता। हम शुरुआत से कह रहे हैं कि चुनाव हमने अपने  काम के आधार पर लड़ा है। अभी कुछ कहना बहुत जल्दबाजी होगी। आप इंतजार कीजिए और देखिए कि हम जबरदस्त जीत हासिल करेंगे।’’

लौट आए मफलरधारी

सत्ती में वापसी के भरोसे के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में भी जबर्दस्त जोश है। आम आदमी पार्टी के दफ्तर में जश्न के माहौल के बीच केजरीवाल का विजय जुलूस, निकल रहा है। जुलूस में उत्साही समर्थकों ने, ‘लौट आए हैं मफलरधारी’ के नारे लगाए।

आप को थोड़ा नुकसान

70 सीटों के रुझान से लग रहा है कि आम आदमी पार्टी बड़ी जीत की ओर कदम बढ़ रही है। पिछली बार यानी 2015 की तुलना में भारतीय जनता पार्टी ने इस बार आम आदमी पार्टी को कड़ी टक्कर दी है। भाजपा को भी फायदा होता दिख रहा है। कांग्रेस का अब तक खाता भी नहीं खोल पाई है। चुनाव आयोग के मुताबिक, आम आदमी पार्टी 56 सीटों पर आगे है, जबकि भाजपा को 14 सीटों पर बढ़त है। हालांकि सीटों की संख्या के हिसाब से देखा जाए तो आम आदमी पार्टी को पिछली बार की तुलना में थोड़ा नुकसान हुआ है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad