Advertisement

द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बनीं, रचा इतिहास

एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव जीत गई हैं। इस जीत के साथ ही वह देश की पहली महिला...
द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बनीं, रचा इतिहास

एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव जीत गई हैं। इस जीत के साथ ही वह देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होंगी। उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से हरा दिया है।

राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को तीसरे दौर की मतगणना के बाद अपने प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा को हराकर 50 प्रतिशत का आंकड़ा पार कर लिया।

सभी वोटों की गिनती के बाद उनकी जीत की आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है, लेकिन उन्हें पहले ही 5,77,777 वोट मिल चुके हैं, जो 18 जुलाई को हुए चुनाव में डाले गए कुल वैध वोटों के आधे से अधिक है।

रिटर्निंग ऑफिसर पीसी मोडी ने घोषणा की कि मुर्मू को पहले ही कुल वैध वोटों का 53 प्रतिशत से अधिक प्राप्त हो चुका है। 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मतों की गिनती अभी चल रही है।

अब तक के हर दौर की मतगणना में उन्हें दो तिहाई से ज्यादा वोट मिले हैं।

सूत्रों ने कहा कि विपक्षी दलों के 17 सांसदों ने उनके समर्थन में क्रॉस वोटिंग की है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad