Advertisement

अब कृषि कानून वापसी पर बोले साक्षी महाराज- 'बिल बनते बिगड़ते रहते हैं, वापस आ जाएंगे'

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र के बाद अब तीनों कृषि कानूनों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद...
अब कृषि कानून वापसी पर बोले साक्षी महाराज- 'बिल बनते बिगड़ते रहते हैं, वापस आ जाएंगे'

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र के बाद अब तीनों कृषि कानूनों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिल तो बनते रहते हैं वापस आ जाएंगे दोबारा बन जाएंगे कोई देर नहीं लगती है। महाराज ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की औऱ कहा कि राज्य में योगी का कोई तोड़ नहीं है।

शनिवार को उन्नाव में पत्रकारों से बात करते हुए, भाजपा सांसद महाराज ने कहा, "बिल बनते हैं और निरस्त होते हैं। वे फिर आएंगे और फिर से बनाए जाएंगे। इसमें शायद ही कोई समय लगता है। आ जायेंगे, दोबारा बन जाएंगे...कोई डर नहीं लगेगा। लेकिन, मैं मोदी जी को धन्यवाद दूंगा कि उन्होंने एक बड़ा दिल दिखाया। उन्होंने बिल और राष्ट्र में से राष्ट्र को चुना और जिनके इरादे गलत थे, जो मंच से पाकिस्तान और खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे, उन्हें करारा जवाब मिला है। चुनाव का जहां तक मामला है तो यहां पीएम मोदी और सीएम योगी का कोई तोड़ नहीं है। यूपी में सीएम योगी का जादू बरकरार है।"

साक्षी महाराज द्वारा दिए गए बयान पर सपा ने जमकर हमला बोला है। समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ''भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा- फिर कृषि बिल ला सकती है भाजपा सरकार। किसानों से झूठी माफी मांगने वालों की ये सच्चाई है।''

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad