Advertisement

नारायण सामी बोले किरण बेदी से कोई मतभेद नहीं

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायण सामी ने कहा कि उनके मंत्रिमंडल और उपराज्यपाल के बीच किसी प्रकार का मतभेद नहीं है। सामी का बयान ऐसे समय आया है जब राज्य में इस बात को लेकर लगातार चर्चा हो रही है कि उपराज्यपाल से मतभेद है।
नारायण सामी बोले किरण बेदी से कोई मतभेद नहीं

गौरतलब है कि किरण बेदी पुडुचेरी की उपराज्यपाल हैं और यहां कांग्रेस का शासन है। ऐसे में कहा जा रहा है कि सरकार और उपराज्यपाल के बीच मतभेद है। लेकिन इस प्रकरण पर चुप्पी तोड़ते हुए मुख्यमंत्री सामी ने कहा कि उपराज्यपाल से किसी प्रकार का मतभेद नहीं है। आईपीएस अधिकारी रह चुकी बेदी भाजपा की ओर से दिल्ली में मुख्यमंत्री पद की भी उम्मीदवार रह चुकी हैं। बेदी के नेतृत्व में भाजपा काे दिल्ली में करारी हार मिली थी। 

सामी ने कहा कि उपराज्यपाल और मंत्रिमंडल संविधान के तहत उन्हें निर्धारित की गई शक्तियों के अंदर काम कर रहे हैं। इसलिए मतभेद की कोई गुंजाइश ही नहीं है। एजेंसी की खबर के मुताबिक पुडुचेरी में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और केंद्रीय शासित प्रदेश पुडुचेरी का प्रशासन चलाने के संवैधानिक प्रावधानों में बहुत अंतर है। उन्होंने कहा पुडुचेरी के संबंध में संविधान में हमारे अलग प्रावधान है और केंद्र शासित प्रदेश अधिनियम 1963 के तहत बनाए गए नियम भी अलग हैं। इसलिए किसी को यह नहीं कहना चाहिए कि दिल्ली और पुडुचेरी दोनों केंद्रीय शासित प्रदेशों की स्थिति समान है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad