Advertisement

आयरलैंड में बलात्कार मामले का आरोपी हुआ बरी तो अंडरवियर लेकर सड़क पर उतरीं महिलाएं

आयरलैंड की एक अदालत द्वारा 17 वर्षीय लड़की से बलात्कार करने के आरोपी को बरी किए जाने को लेकर लोग...
आयरलैंड में बलात्कार मामले का आरोपी हुआ बरी तो अंडरवियर लेकर सड़क पर उतरीं महिलाएं

आयरलैंड की एक अदालत द्वारा 17 वर्षीय लड़की से बलात्कार करने के आरोपी को बरी किए जाने को लेकर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। जहां महिलाएं अपने अंडरवियर लेकर सड़कों पर उतर रही हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल रही हैं तो वहीं आयरलैंड की एक महिला सांसद संसद सदन में अंडरवियर लेकर पहुंच गई।

दरअसल, बलात्कार के इस मामले में 27 वर्षीय आरोपी के वकील ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान तर्क दिया था कि पीड़ित लड़की ने भड़काऊ अंडरवियर पहन रखा था जिस कारण यह घटना घटी। कोर्ट ने इसी तर्क को स्वीकार करते हुए इसे सहमति से बनाया गया संबंध माना और आरोपी को बरी कर दिया।

कोर्ट के इस फैसले के विरोध में महिलाएं सड़क पर उतर आईं हैं और हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन कर रही हैं। इन तख्तियों पर अंडरवियर बने हैं और उनपर लिखा है कि #ThisIsNotConsent यानी इसका मतलब सहमति नहीं होता। इसके अलावा महिलाएं सार्वजनिक जगहों पर अंडरवियर का प्रदर्शन कर रही हैं।

कोर्ट के इस फैसले के विरोध में न सिर्फ आम लोग हैं बल्कि आयरलैंड की एक महिला सांसद रूथ कुपिंगर 

तो संसद में ही अंडरवियर लेकर पहुंच गईं और कोर्ट के इस अजीबोगरीब फैसले पर अपना विरोध जताया। उन्होंने अंडरवियर लहराते हुए संसद में कहा “आपको यह देखकर कितना भद्दा लग रहा होगा लेकिन आप एक बलात्कार पीड़िता लड़की या महिला के बारे में क्या सोचते हैं, जिसे अपना अंडरवियर कोर्ट में दिखाना पड़ा, उसे कैसा महसूस हुआ होगा?”

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad