Advertisement

प्रसार भारती में काजोल अंशकालिक सदस्य नियुक्त

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल सरकारी प्रसारक - दूरदर्शन एवं आकाशवाणी का संचालन करने वाले प्रसार भारती बोर्ड की अंशकालिक सदस्य नियुक्त की गई हैं।
प्रसार भारती में काजोल अंशकालिक सदस्य नियुक्त

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, बाजीगर, कुछ कुछ होता है जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए चर्चित अभिनेत्री नवंबर, 2021 तक बोर्ड की अंशकालिक सदस्य होंगी। इस बारे में चर्चा करते हुए एक अधिकारी ने बताया कि संभव है काजोल 24 फरवरी को प्रसार भारती बोर्ड की अगली बैठक में मौजूद रहेंगी।

समझा जा रहा है कि काजोल के पति अजय देवगन के भारतीय जनता पार्टी से करीबी संबंध हैं। उन्होंने बिहार चुनाव में पार्टी का प्रचार भी किया था और खुद काजोल ने असहिष्णुता वाले मुद्दे पर सरकार के पक्ष में बयान दिया था। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad