Advertisement

‘महिला आयोग न हुआ किटी पार्टी हो गई’

आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल की नियुक्ति लेफ्टिनेंट गवर्नर नजीब जंग ने रद्द कर दी। सरकार की ओर से बरखा शुक्ला की जगह मालिवाल की नियुक्त की गई थी। मालिवाल आम आदमी पार्टी हरियाणा के नेता नवीन जयहिंद की पत्नी और आरटीआई कार्यकर्ता भी हैं। नवीन जयहिंद मुख्यमंत्री के करीबी लोगों में से एक हैं। इस नियुक्ति के रद्द होने की खबर के साथ ही टि्वटर पर #SwatiMaliwal हैशटैग ट्रैंड करने लगा। लबोलुआब यह रहा कि ‘दिल्ली वालों को यह जान लेना चाहिए कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सिर्फ मुख्यमंत्री हैं लेकिन असल मुख्यमंत्री लेफ्टिनेंट गवर्नर नजीब जंग ही हैं।‘
‘महिला आयोग न हुआ किटी पार्टी हो गई’

 

दीपा तिवारी ने लिखा@tiwarideepa241- एलजी साहब यह घटियापन की हद है। अब जनानियों के काम में भी टांग अड़ाओगे क्या? अब तो आपकी वजह से एलजी कंपनी भी अपना नाम बदल रही है।

 

अंकित सिंह -इनकी अलग ही कबड्डी चल रही है।  

 

तथागत खांडेलवाल@IAmTathagat- #SwatiMaliwal की नियुक्ति रद्द करने के बाद मैं इंतजार कर रहा हूं कि नजीब जंग अरविंद केजरीवाल के चुनाव को कब  अमान्य घोषित करते हैं।

विरोधियों और कुछ लोगों का यह भी कहना है कि स्वाति मालीवाल अरविंद केजरीवाल की रिश्तेदारी में हैं।

 

नेहा गुप्ता@ne_hah - मुख्यमंत्री ने अपनी रिश्तेदार को दिल्ली महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया और लेफ्टिनेंट गवर्नर ने उसे रद्द कर दिय़ा। दरअसल लोग पद की ताकत नहीं जानते हैं।  

 

संजय राठौड़ लिखते हैं- जब अरविंद केजरीवाल दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष की नियुक्ति कर ही नहीं सकते तो उन्होंने क्या यह नियुक्ति नौटंकी करने के लिए की है?

 

नंदिता कोडसिआ@nandita_kodesia- दिल्ली महिला आयोग तो वैसे भी किटी पार्टी की तरह चल रहा था। इसमें जरूरी बदलाव तो होने ही चाहिए।

 

नीतिशालू कुमार@BannedAccountMe- ब्रेकिंग न्यूज़:"केजरी ने पत्थर चलाने की कला की ट्रेनिंग के लिए सात कश्मीरियों को एक्सपर्ट के रूप में बुलाया।

 

की मैं झूठ बोलेया- तोमर की गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल के पास कोई अच्छा कानूनी सलाहकार नहीं रहा जो स्वाति मालिवाल की नियुक्ति पर उन्हें सलाह दे सकता।  

आम आदमी पार्टी के कुछ विरोधियों ने यह भी कहा कि-

 

नीतिन यादव@_nitinyadav -स्वाति मालीवाल के बाद अरविंद केजरीवाल की बेटी दिल्ली बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष बन सकती हैं।

 

टीनू चेरियन@tinucherian- एलजी 'जंग' आम आदमी पार्टी के साथ हमेशा जंग के ही मूड में रहते हैं। इसपर कोई हैरानी नहीं होती कि उनका नाम 'जंग' है।   

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad