Advertisement

भाजपा ऑफिस पर हमले को लेकर क्यों चिंतित हैं ये महिलाएं? थरूर ने खोली पोल

केरल के तिरूवनंतपुरम में बीजेपी ऑफिस पर हुए हमले को लेकर भाजपा कार्यकर्ता बेहद गुस्से में हैं। उनका गुस्सा होना जायज है लेकिन इस घटना पर कई विदेशी महिलाओं ने जिस तरह प्रतिक्रियाएं दी, उसका सोशल मीडिया पर खूब मजाक बन रहा है।
भाजपा ऑफिस पर हमले को लेकर क्यों चिंतित हैं ये महिलाएं? थरूर ने खोली पोल

आठ जून को केरल के तिरूवनंतपुरम स्थित भाजपा कार्यालय में किसी अज्ञात ने पेट्रोल बम से हमला कर दिया। हमले के बाद स्वाभाविक रूप से इस पर सियासत भी तेज हुई। लेकिन सोशल मीडिया पर कई महिलाएं इस घटना पर बिल्कुल एक जैसी प्रतिक्रियाएं देती दिखीं। लीसा, रॉबिन, कैथरिन नाम वाली इन महिलाओं ने इस घटना पर एक जैसे ट्वीट किए। दरअसल, यह फर्जी खातों के जरिए इस मुद्देे को ट्रेेंड कराने की कोशिश थी, जो पकड़ में आ गई। 

शशि थरूर ने किया ट्वीट

कांग्रेस नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री शशि थरूर ने इसे हास्यास्पद करार दिया है। थरूर ने एक स्क्रीन शॉट ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा कि कैसे तिरूवनंतपुरम में भाजपा कार्यालय पर हमले को लेकर कई महिलाओं के एक जैसे कमेंट आ रहे हैं। इनमें कई अकाउंट पर विदेशी महिलाओं के नाम पर बने हैं, जो पहली नजर में फेक लगते हैं। वैसे, फर्जी खातों के जरिए ट्विटर पर प्रचार और किसी टॉपिट को ट्रेड कराना अब कोई नई बात नहीं है। थरूर ने ऐसी ही एक कोशिश की तरफ ध्यान दिलाया है। 

थरूर की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने मजाक बनाना शुरू कर दिया। 

 

 

 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad