Advertisement

सलमान को पीछे छोड़ FB फैंस की पसंद बने विराट कोहली, पीएम मोदी सबसे आगे

भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने फेसबुक पर पॉपुलरिटी के मामले में अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा को भी पीछे छोड़ दिया है।
सलमान को पीछे छोड़ FB फैंस की पसंद बने विराट कोहली, पीएम मोदी सबसे आगे

सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की फैंस लिस्ट दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। अपने फैंस की पसंद बनने वाले कोहली ने इस मामले में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को पछाड़ कर सोशल मीडिया पर भारत के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी बन गए हैं।

सोशल मीडिया पर लोकप्रियता का ग्राफ लगातार बढ़ाने वाले कोहली की सोशल नेटवर्किंग साइट के 3.5 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। खास ये कि उनके चाहने वाले भारत में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान जैसे अन्य देशों में भी मौजूद हैं। इनमें से 30 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स तो पिछले छह महीने में ही जुड़े हैं।  

कोहली सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वे फेसबुक के बाद सबसे ज्यादा पोस्ट इंस्टाग्राम पर करते हैं। कोहली के ट्विटर पर 1.6 करोड़ और इंस्टाग्राम पर 1.4 करोड़ फॉलोअर हैं।

विराट कोहली ने पॉपुलरिटी के मामले में अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा को भी पीछे छोड़ दिया है। इस मामले में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर छठे नंबर पर हैं। कोहली से आगे सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जिनके फॉलोअर्स 4.22 करोड़ हैं।

गौरतलब है कि दुनिया में फेसबुक पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले प्लेयर्स में पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। रियल मैड्रिड के स्टार रोनाल्डो के 12.1 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad