Advertisement

एशिया के भ्रष्ट देशों की सूची में भारत नंबर वन, सोशल मीडिया पर घिरे पीएम मोदी

एक ट्विटर यूजर ने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए लिखा, “भारत को एशिया के सबसे भ्रष्ट देशों की सूची में पहला स्थान दिलाने वाले पहले प्रधानमंत्री बने मोदी।
एशिया के भ्रष्ट देशों की सूची में भारत नंबर वन, सोशल मीडिया पर घिरे पीएम मोदी

शुक्रवार को फोर्ब्स द्वारा जारी की गई भ्रष्ट देशो की सूची ने सोशल मीडिया में हलचल बढ़ा दी है। दरअसल फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक घूसखोरी के मामले में भारत ने अच्छे-अच्छों को पछाड़ दिया है। बता दें कि भारत ने वियतनाम, पाकिस्तान, थाइलैंड और म्यांमार को भी पीछे छोड़ दिया है।

 

इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग पीएम नरेन्द्र मोदी को घेरते दिख रहे हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने ट्वीट किया है, “मोदी जी का एक और किर्तीमान। पहले पर तो ले आये चाहे जिस क्षेत्र में।”

 

वहीं आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने ट्वीट किया, “पीएम  भाषणों में कहते है कि देश से भ्रष्टाचार खत्म हुआ, लेकिन फोर्ब्स की सूची ने भारत को सबसे ज्यादा भ्रष्ट देश बताया है!”

 

 

 

विशाल गिरि नाम के व्यक्ति ने ट्विटर पर लिखा है, “फोर्ब्स मैगजीन के भ्रष्ट एशियाई देशों की सूची में भारत No.1 पर है क्योंकि लाडला फिल्म की श्रीदेवी की तरह Modi Hates No.2”

 

 

निखिल नाम के ट्विटर यूजर ने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए लिखा, “भारत को एशिया के सबसे भ्रष्ट देशों की सूची में पहला स्थान दिलाने वाले पहले प्रधानमंत्री बने मोदी।”

वहीं कुछ लोगों ने मोदी सरकार को घेरने वालों पर अपनी नाराजगी जताई। एक ने लिखा है कि हां मोदी जी, से पहले तो सारे अन्ना हजारे थे, कोई रिश्वत नहीं लेता था।

कुलमिलाकर फोर्ब्स की इस सूची ने फिर ईमानदारी, भ्रष्टाचार वगैरह पर सोशल मीडिया में मौजूद लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad