Advertisement

जब क्रिकेटर 'इरफान' को मिल गई फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड की बधाई

फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े अवॉर्ड फिल्मफेयर-2018 का मुंबई में शनिवार को आयोजन हुआ। इसमें फिल्म एक्टर...
जब क्रिकेटर 'इरफान' को मिल गई फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड की बधाई

फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े अवॉर्ड फिल्मफेयर-2018 का मुंबई में शनिवार को आयोजन हुआ। इसमें फिल्म एक्टर इरफान खान को फिल्म 'हिंदी मीडियम' के लिए फिल्मफेयर-2018 का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया।

पुरस्कार मिलने के बाद फेमिना इंडिया मैगजीन ने इरफान खान को बधाई देने में एक बड़ी चूक कर दी। दरअसल फेमिना इंडिया मैगजीन ने इस खास उपलब्धि को हासिल करने पर बधाई फिल्म अभिनेता इरफान खान की जगह भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज इरफान पठान को दे दी।

मैगजीन ने अपने ट्विटर से बधाई देते हुए अपने ट्वीट में इरफान पठान को टैग भी कर दिया। यह गलती किसी से भी हो सकती है क्योंकि दोनों नाम एक ही जैसे हैं। गलती से खुद बधाई के पात्र बने क्रिकेटर इरफान पठान ने इसका मजेदार जवाब देते हुए सबका दिल जीत लिया।

पठान ने फेमिना इंडिया मैगजीन के बधाई ट्वीट का पर कमेंट करते हुए लिखा- धन्यवाद और माफी चाहूंगा कि मैं यह उपलब्धि हासिल नहीं कर सकता, लेकिन आप मेरे घर अवॉर्ड भेज सकते हैं। 


अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad