Advertisement

बिहार के पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या

बिहार और झारखंड के दो निर्भीक पत्रकारों की हत्या से उठे कानून व्यवस्था के सवाल
बिहार के पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या

बिहार और झारखंड में दो पत्रकारों की हत्या दिन-दहाड़े कर दी गई। बिहार में हिंदी दैनिक हिंदुस्तान के सीवान जिला प्रमुख राजदेव रंजन की शुक्रवार शाम को अज्ञान हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। झारखंड के चतरा जिले में न्यूज चैनल के पत्रकार इंद्रदेव यादव की गुरुवार देर रात हत्या कर दी गई। ये दोनों पत्रकार बेहद निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे।

सीवान के पत्रकार राजदेव रंजन तो पिछले लंबे समय से शहर में माफिया और गैंगवार पर खबरें कर रहे थे। राजदेव पर अज्ञात लोगों ने स्टेशन रोड स्थित फल बाजार के निकट हमला किया। रंजन उस समय अपनी बाइक पर सवार थे। रंजन की इस तरह से की गई हत्या से शहर में खौफ का माहौल है। उल्लेखनीय है कि पिछले बिहार विधानसभा चुनावों के कवरेज के दौरान  आउटलुक संवाददाता की मुलाकात सीवान में राजदेव से हुई थी। उस समय उन्होंने जिले में काम करने वाले पत्रकारों की हिफाजत को लेकर गंभीर आशंका जाहिर की थी। राजदेव ने उस समय भी यह खुलकर बयान किया था कि जिले में माफिया और गुंडों को मिले राजनीतिक वरदहस्त से रिपोर्टिंग करना बेहद चुनौतीपूर्ण है। आज यह आशंका उन्हीं के मामले में सही साबित हो गई है। गौरतलब है कि सीवान का इलाका राजद नेता और कई आपराधिक मामलों में आरोपी शहाबुद्दीन के लिए जाना जाता है। बिहार की तेजी से बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति नीतीश सरकार के लिए गहरी चुनौती बनकर खड़ी हो रही है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad