Advertisement

मैंगो रबड़ी

गर्मियों के दिनों में तो फलों का राजा आम ही राज करता है। बच्चे हों या बड़े सभी को आम बहुत भाता है। आम के मौसम में शेक पी कर यदि बोर हो गए हों तो इस बार मैंगो रबड़ी आजमा कर देखिए। मैंगो रबड़ी बनाना भी आसान है।
मैंगो रबड़ी

सामग्री

दूध 2 1/2 कप

पका हुआ आम (टुकड़ो में) 1 कप चीनी

पिस्ता 1/4 कप

बादाम 6

दालचीनी पावडर 1/4 छोटा चम्मच

केसर 4 रेशे

विधि

. बादाम को हल्के गुनगुने पानी में 4-5 घंटों के लिए भिगो दीजिए।

. बादाम का छिलका छील कर बारीक काट लें।

. पिस्ता बारीक काट कर किनारे रख दें। 

. केसर के रेशों को दो बड़े चम्मच ठंडे दूध में भिगो दें।

. कटे हुए आम को मिक्सर थोड़ा सा दूध डाल कर गाढ़ा फेंट लें।

. बाकी बचे दूध को एक पैन में आधा होने तक उबलने दें।

. दूध में दो-तीन उबाल आने के बाद उसमें चीनी भी डाल दें। इसके बाद और खूब उबालें।

. दूध जब गाढा पक जाए तब इसे ठंडा होने के लिए आंच से उतारें और ठंडा होने के लिए रख दें।

. दूध ठंडा हो जाए तब उसमें फेंटा हुआ गाढ़ा आम, इलायची पाउडर, कटा पिस्ता, बादाम तथा केसर वाला दूध मिला लें।

. परोसने से पहले और ठंडा कर लें।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad