Advertisement

काले रंग का गया जमाना

काला रंग पार्टी के लिए सबसे अहम रंग माना जाता रहा है। लेकिन अब यह बीती बात हो गई है। फैशन डिजाइनरों की मानें तो ‘नए काले’ के रूप में अब सफेद उभर रहा है।
काले रंग का गया जमाना

शानदार पार्टी, शादी का रिसेप्शन, बिजनेस मीटिंग, बर्थ डे की धूम। कोई भी ऐसा मौका सोचिए जब किसी लड़की को सुंदर दिखना हो तो वह किस रंग की ड्रेस के बारे में सोचेगी? यकीनन काले रंग के बारे में।

काला रंग पार्टी के लिए सबसे अहम रंग माना जाता रहा है। लेकिन अब यह बीती बात हो गई है। फैशन डिजाइनरों की मानें तो ‘नए काले’ के रूप में अब सफेद उभर रहा है। ‘वाइट इज एलीगेंट एंड ब्लैक इज स्टनिंग’ कहने वाले भी मानने लगे है कि सफेद में जो बात है वह कहीं और नहीं है।

अब सफेद रंग के परिधानों पर बहुत प्रयोग हो रहे हैं। कुछ खास मौकों को छोड़ दिया जाए तो सफेद रंग के परिधान की धूम हो रही है। सफेद साड़ी पर सफेद रंग का ही काम जैसे मोती या सीकवेंस का काम। सफेद शिफॉन पर सफेद जरी या सफेद धागों से कढ़ाई आजकल खूब फैशन में है।

अनुप्रिया देसाई कहती हैं, ‘सफेद रंग का अपना आभा है। जिन महिलाओं को लगता है कि उन पर सफेद रंग नहीं फबेगा वे गलत सोचती हैं। अगर त्वचा का रंग गहरा है और सफेद रंग से परहेज है तो खुद में आत्मविश्वास लाइए और सफेद रंग पहन कर देखिए। यह आप को अलग ढंग से खूबसूरत दिखाएगा।’ सफेद रंग में किसी भी कपड़े में अच्छा लगता है। चाहे वह शिफॉन, सूती या रेशम कोई भी कपड़ा हो। शिफॉन के साथ मोती के काम में साड़ी या अनारकली खूब फबता है। अब तो बनारसी साड़ियों में भी सफेद रंग पर काम हो रहा है। जबकि बनारसी रंग की साड़ियां अपने रंग-बिरंगे पैटर्न की वजह से ही जानी जाती है। दक्षिण भारत में कांजीवरम और केरल की कसव साड़ियों के सफेद रंग का जादू तो सब ही जानते हैं।

पाश्चात्य शैली के परिधान में भी सफेद रंग का निखार अलग ही झलकता है। मिडी, फ्रॉक या शार्ट टॉप में भी सफेद रंग का साथ आपको अलग दिखाएगा। हाल ही में ऑस्कर पुरस्कार में भी सफेद रंग के कपड़ों का जलवा था।

सफेद रंग के कपड़े पहनने में कुछ सावधानियां रखना भी जरूरी है। उस पर कोई दाग-धब्बे न हों। साथ में मैचिंग एसेसरीज पहनें तो यह ज्यादा खिलेगा। अगर पर्स या साथ में कोई जो सफेद रंग की न हो पहनना पड़े तो यह ऐसे रंग की हो जो सफेद के साथ फबते हैं। कुछ बातों का खयाल रखिए और फिर देखिए सफेद का जलवा। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad