Advertisement

चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा, अब तक 2700 से अधिक की मौत

चीन में कोरोना वायरस से होने वाली मौत का आंकड़ा 2,715 पहुंच गया है। देश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा...
चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा, अब तक 2700 से अधिक की मौत

चीन में कोरोना वायरस से होने वाली मौत का आंकड़ा 2,715 पहुंच गया है। देश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि हुबेई से 52 लोगों की मौत की खबर मिली है और देशभर में कोरोना वायरस के 406 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद मृतकों आंकड़ा 2,715 पर पहुंच गया और कुल पुष्ट मामलों की संख्या 78,064 हो गई।

आयोग ने कहा कि मंगलवार को 439 नए संदिग्ध मामलों का पता चला, हालांकि गंभीर मामलों की संख्या में 374 की कमी आई, अब ऐसे मामलों की संख्या घटकर 8,752 रह गई। कुल 29,745 लोगों को तबियत में सुधार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। आयोग ने कहा कि संक्रमित लोगों के करीबी 6.47 लाख लोगों का पता लगाया गया है और 79 हजार से अधिक लोगों को अभी भी निगरानी में रखा गया है।

मंगलवार तक हांगकांग में दो लोगों की मौत हुई और 85 मामलों की पुष्टि हुई। मकाऊ में दस मामलों की पुष्टि हुई और ताईवान में 31 मामलों की पुष्टि हुई तथा एक व्यक्ति की मौत हुई। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए हुबेई और वुहान को 23 जनवरी से पूरी तरह से बंद कर रखा है।

चीन के वुहान से हुई थी शुरुआत

हुबेई की राजधानी वुहान में लगभग 1.1 करोड़ लोग रहते हैं और कोरोना वायरस का पहला मामला यहीं पाया गया था। वुहान में हर तरह का यातायात रद्द कर दिया गया है। महामारी के लगातार फैलने के कारण रविवार को अन्य शहरों में भी प्रतिबंध लगाए गए हैं। रेलवे स्टेशनों और बीजिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने वालों समेत कुल 55 रेलवे स्टेशनों पर तापमान स्क्रीनिंग की जा रही है, जिससे संदिग्ध मामलों की पहचान की जा सके। इस बीमारी के खिलाफ चीन ने वुहान में डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य पेशेवरों समेत 600 कर्मियों को तैनात किया है।

क्या है कोरोना वायरस

कोरोना वायरस एक तरह का संक्रमित होने वाला वायरस है। विश्व स्वास्थ्य संगठन इस वायरस को लेकर लोगों को चेता चुका है। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संक्रमण के जरिए फैलता है। दुनिया के तमाम देशों में यह वायरस चीन से आने वाले यात्रियों के जरिए ही पहुंच रहा है। इस वायरस के लक्षण निमोनिया की ही तरह हैं। यह वायरस कोरोनो वायरस परिवार से संबंध रखने वाला वायरस है।

कोरोना वायरस जानवरों में भी पाया जाता है। समुद्री जीव-जंतुओं के जरिए यह वायरस चीन के लोगों में फैला। दक्षिण चीन में समुद्र के आसपास रहने वाले लोगों को सबसे पहले इस वायरस ने चपेट में लिया, जिनमें वुहान शहर है। दक्षिण चीन के बाजार जहां काफी मात्रा में समुद्री जीव मिलते हैं, उनके जरिए यह वायरस लोगों में फैला। इस बाजार में समुद्री जीव जिंदा भी मिलते हैं और उनका मांस भी मिलता है। यहीं से इस वायरस ने चीन के निवासियों को अपनी चपेट में लिया

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad