Advertisement

एसिड हमले के ईलाज का पूरा खर्च देगी राज्य सरकार: बादल

पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि गुरदासपुर जिले में एसिड हमले की शिकार महिला के ईलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी और आगे ईलाज के लिए उसे फोर्टिस अस्पताल लुधियाना के बर्न यूनिट में भेजा जाएगा।
एसिड हमले के ईलाज का पूरा खर्च देगी राज्य सरकार: बादल

कल स्कूल से घर लौट रहीं छह लड़कियों पर कथित तौर पर तेजाब फेंकने के इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिनमें एक किशोर है। हमले में 14 साल की एक लड़की का चेहरा और बाजू करीब 18 प्रतिशत जल गई हैं।  वहीं उसकी पांच सहेलियां मामूली रूप से जल गई हैं। मोटरसाइकिल पर सवार 19 साल के साजन ने उन पर कथित रूप से तेजाब फेंका था। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad