Advertisement

विधानसभा चुनाव: सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान, कहा- प्रियंका गांधी की अगुवाई में लड़ा जाएगा यूपी चुनाव

अगले साल यानी 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका...
विधानसभा चुनाव: सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान, कहा- प्रियंका गांधी की अगुवाई में लड़ा जाएगा यूपी चुनाव

अगले साल यानी 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी राज्य के दौरे पर हैं। वहीं, विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कांग्रेस में अंदरखाने चर्चा जोरों पर है। इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, यूपी चुनाव प्रियंका गांधी की अगुवाई में लड़ा जाएगा। चुनाव में जीत के लिए वह कड़ी मेहनत कर रही हैं। सलमान खुर्शीद ने यह भी कहा है कि हम मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरे का एलान बाद में करेंगे। 

बता दें कि प्रियंका गांधी चुनाव से पहले यूपी में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ लगातार बैठकें कर रही हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचीं। उन्होंने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार को ''न जनता के मुद्दों की समझ है और न ही उनसे कोई सरोकार है, यह बस झूठे विज्ञापन और हवाई दावों की सरकार है।''

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad