उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में सीएम चेहरे को लेकर कांग्रेस पार्टी से लगातार सवाल पूछा जाता रहा है। कहा ये भी जाता है कि पार्टी के पास राज्य में सीएम पद के लिए कोई बड़ा चेहरा नहीं है। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा के सवाल पर कहा, "क्या आपको कोई और चेहरा नजर आ रहा है?"
देखें क्या बोलीं प्रियंका गांधी-
#WATCH क्या आपको उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की तरफ़ से किसी और का चेहरा दिख रहा है? मेरा चेहरा हर जगह दिख रहा है: आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे के बारे में पूछे गए सवाल पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा pic.twitter.com/oNCcWgxQ6G
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 21, 2022
बता दें कि उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण की वोटिंग 10 फरवरी को होगी। वहीं, दूसरे और तीसरे चरण का मतदान 14 फरवरी और 20 फरवरी को होगा। चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी को होगा। पांचवे चरण की वोटिंग 27 फरवरी और छठे चरण का मतदान 3 मार्च को होगा। सातवें चरण का मतदान 7 मार्च को होगा। 10 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे।