Advertisement

यूपी में भाजपा का खेल बिगाड़ेंगे नीतीश, अब क्या करेंगे मोदी

जेडीयू अगले साल उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगा। इसके लिए पार्टी ने अपनी...
यूपी में भाजपा का खेल बिगाड़ेंगे नीतीश, अब क्या करेंगे मोदी

जेडीयू अगले साल उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगा। इसके लिए पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

हिंदुस्तान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश राज्य इकाई के पार्टी पदाधिकारियों के साथ शनिवार को दिल्ली में संपन्न बैठक के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा कि पार्टी ने दूसरे राज्यों में अपने विस्तार को अमली जामा पहनाना आरंभ किया है और इसी के अंतर्गत  पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंकेगी।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी के लिए अपार संभावनाएं हैं और आवश्यकता इस बात की है कि हम अपनी ताकत को पहचानें और उसके अनुरूप कदम उठाते हुए चुनावों में कामयाबी हासिल करें।

उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन के विस्तार को लेकर प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल, प्रधान महासचिव सुशील कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद त्यागी, शैलेन्द्र प्रसाद, हरिशंकर पटेल, भरत पटेल, युवा प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पटेल, रमेश उपाध्याय, मनीष नंदन आदि भी उपस्थित थे।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश जदयू अध्यक्ष को बूथ कमेटी, न्याय पंचायत कमेटी, विधानसभा कमेटी, विधानसभा प्रभारी जिला कमेटी, लोकसभा प्रभारी कमेटी का गठन करने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में 12 फरवरी को फिर से एक बैठक राष्ट्रीय कार्यालय में होगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष को यह ज़िम्मेदारी भी सौंपी की वह राज्य के सभी जिला अध्यक्षों व पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी की नीतियों और राजनैतिक उपलब्धियों के बारे में राज्य के लोगों को विस्तार से बताएं। लोगों को यह भी बताया जाए कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए कौन-कौन से कदम उठाये हैं। उन्होंने कहा कि जेडीयू उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायत के चुनाव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad