Advertisement

जनकपुर से अयोध्या पहुंची पहली दो बसों का योगी आदित्यनाथ ने किया स्वागत

नेपाल के जनकपुर से चलकर अयोध्या पहुंची पहली दो बसों का शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी...
जनकपुर से अयोध्या पहुंची पहली दो बसों का योगी आदित्यनाथ ने किया स्वागत

नेपाल के जनकपुर से चलकर अयोध्या पहुंची पहली दो बसों का शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। नेपाल-भारत मैत्री बस सेवा का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नेपाली समकक्ष केपी शर्मा ओली के साथ शुक्रवार को जनकपुर में किया था।

जब ये बसें अयोध्या पहुंची तो मुख्यमंत्री ने खुद कई यात्रियों से रामकथा पार्क मुलाकात की। इस दौरान वहां एक प्रदर्शनी भी आयोजित की गई है। जिसमें बड़ी संख्या में रामायण से संबंधित झांकियां लगीं थी।

योगी आदित्यनाथ ने बस सेवा के अयोध्या पहुंचने के मौके पर सीएम भारतीय डाक विभाग के प्रकाशित स्पेशल कवर का अनावरण भी किया। यह स्पेशल कवर पिछले वर्ष दीपावली के मौके पर अयोध्या में सरयू तट पर आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम पर आधारित है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बस सेवा का उद्घाटन करते हुए कहा था कि जनकपुर और अयोध्या जोड़े जा रहे हैं। यह बस सेवा नेपाल और भारत में तीर्थ पर्यटन को बढ़ावा देने से संबंधित रामायण सर्किट का हिस्सा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad