Advertisement

यूपीः स्कूलों की दुर्दशा पर सांसद संजय सिंह ने उठाए सवाल, कहा- शिक्षक दिवस से आप शुरू करेगी “सेल्फ़ी विद सरकारी स्कूल” अभियान

आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि राज्य के सरकारी स्कूलों की बदहाली और...
यूपीः स्कूलों की दुर्दशा पर सांसद संजय सिंह ने उठाए सवाल, कहा- शिक्षक दिवस से आप शुरू करेगी “सेल्फ़ी विद सरकारी स्कूल” अभियान

आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि राज्य के सरकारी स्कूलों की बदहाली और दुर्दशा में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। उत्तर प्रदेश में 25 हज़ार 577 सरकारी स्कूल बंद हो चुके हैं और आज भी प्रदेश के बच्चे मीन पर, टाट पटरी पर बैठ कर पढ़ते हैं। इस पर उऩ्होंने सीएम योगी से सवाल किया।

लखनऊ में एक प्रेस वार्ता कर योगी सरकार की शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलते हुए उन्होनें भाजपा शासित प्रदेशों का विस्तृत ब्यौरा दिया। उऩ्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों मध्य प्रदेश में 22 हज़ार 824 सरकारी स्कूल बंद हुए हैं, आसाम में 6 हज़ार 271 सरकारी स्कूल बंद हो चुके हैं, उत्तराखंड में 1 हज़ार 101 सरकारी स्कूल बंद हुए हैं, कर्नाटका में 637 सरकारी स्कूल बंद हुए हैं और हरियाणा को भी शामिल किया जाए तो ये संख्या बहुत अधिक हो जाती है।

संजय सिंह ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि? आज भी सरकारी स्कूलों में गाय भैंस गंदगी क्यों फैलाती हैं ? क्यों लगभग 26 हज़ार सरकारी स्कूल उत्तर प्रदेश में बंद हो गए ? इसी क्रम में कुछ उदहारण देते हुए संजय सिंह ने कहा की सोनभद्र में  मिड-डे मील में बच्चों को नमक रोटी दी जा रही है, देवरिया में बच्चों को भात और नमक दिया जा रहा है। एक चौंकाने वाला मामला कन्नौज से भी सामने आया है की जब एक बच्चे ने मिड-डे मील को लेकर शिकायत की की हमको ठीक से खाना नहीं मिलता तो उसको जानवरों की तरह पीट पीट कर अधमरा कर दिया गया। संजय सिंह ने कहा की की तिमाही परीक्षा होने वाली है और बच्चों को 50 फीसदी तक किताबें नहीं उपलब्ध कराइ गईं हैं।

उन्होंने कहा कि दसरी तरफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की वजह से भारतीय राजनीति की तस्वीर बदल रही है क्यूंकि जाति, धर्म से निकलकर केजरीवाल ने राजनीति का रुख शिक्षा और चिकित्सा की तरफ मोड़ दिया है। उन्होंने कहा की आज दिल्ली के सरकारी स्कूलों को देख लीजिये तो वहां की शानदार व्यवस्था भाजपा शासित प्रदेशों की सरकारी स्कूलों की दुर्दशा पर एक करारा जवाब है।

5 सितंबर से आप चलाएगी "सेल्फ़ी विद स्कूल" नाम का अभियान:

सांसद संजय सिंह ने कहा की 5 सितम्बर से एक हफ्ते तक लगातार पार्टी "सेल्फ़ी विद सरकारी स्कूल" नाम का अभियान चलाएगी। इस अभियान में तमाम नागरिक जुड़ें और शैक्षिक स्तर का खुद विश्लेषण करें की उनके बच्चों के साथ क्या हो रहा है। इस एक हफ्ते तक लगातार आम आदमी पार्टी प्रेस वार्ता करेगी और इन स्कूलों की दुर्दशा की तस्वीर और वीडियोज़ दिखाई जायेगी। उन्होंने सभी से अपील की है अपने क्षेत्र, मोहल्ले और क़स्बे में इस तरह के सभी स्कूलों की फोटो और वीडियो आप पार्टी को भेजें जिसके लिए उन्होंने एक नंबर भी जारी किया है जो 8382928009 है। उन्होंने बताया की ये पार्टी के महामंत्री दिनेश पटेल का नंबर है और इस पर आप सूचना दीजिये।

सभाजीत नगर निगम चुनाव समिति के अध्यक्ष घोषित:

सांसद संजय सिंह ने कहा की नवंबर दिसंबर तक उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव होने हैं और आप भी काफी लम्बे समय से क्षेत्रों के अंदर कमेटी बनाने का काम कर रही है, वार्डों में वार्ड अध्यक्ष , बूथ में बूथ अध्यक्ष बनाने जैसा अभियान हमने उत्तर प्रदेश में चला रखा है। संजय सिंह ने इस चुनाव के लिए एक चयन समिति की घोषणा की है जो प्रत्याशियों के चयन में अपनी भूमिका निभाएगी। ये समिति नगर पंचायतों, नगर निगम और नगर पालिका के साथ कोर्डिनेट करेगी। संजय सिंह ने निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह को इस चुनाव समिति का अध्यक्ष घोषित किया है ब्रजकुमारी सिंह, अनूप पांडेय, सरबजीत सिंह मक्कड़, सुबोध यादव, निर्मल मिश्रा इसमें सदस्य के तौर पर शामिल किये गए हैं। इस तरह से ये चुनाव समिति प्रत्याशियों का चयन करेगी और अलग अलग क्षेत्र में दौरा करेगी।

सीतापुर नगर पालिका परिषद् के दो बार के सभासद राकेश सक्सेना, राकेश तिवारी ने अपने 100 लोगों के साथ आम आदमी पार्टी का हाथ थामा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad