Advertisement

लालू के साथ ब्रजेश ठाकुर की तस्वीर पर बोले तेजस्वी- मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश

मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन शोषण कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के मामले में नित नए खुलासे हो रहे हैं।...
लालू के साथ ब्रजेश ठाकुर की तस्वीर पर बोले तेजस्वी- मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश

मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन शोषण कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के मामले में नित नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ उसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। तस्वीर में लालू यादव ब्रजेश ठाकुर का हाथ पकड़े हुए दिख रहे हैं। तस्वीर की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है।

इस पर लालू के बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि जो तस्वीर सवालों के घेरे में है वो 1990 की है। लगता है ब्रजेश ठाकुर तब रिपोर्टर था। उसके पास एनजीओ भी नहीं था। तस्वीर को हाईलाइट कर मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश हो रही है।

उन्होंने कहा कि कई बड़े नेताओं की आरोपी (ब्रजेश ठाकुर) को सम्मानित करते हुए फोटो है। इससे पता चलता है कि कई बड़े नेता इस केस में शामिल हैं और सीएम नीतीश कुमार उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं। सबूतों से छेड़छाड़ करने के लिए जानबूझकर जांच में देरी की गई।

इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की तस्वीर भी सामने आई थी, जिसके बाद विरोधियों ने दोनों नेताओं पर मुजफ्फरपुर रेप कांड के आरोपी से जुड़े होने का आरोप लगाया था।

मधेपुरा से सांसद पप्पू यादव ने दोनों तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, 'तस्वीरें बता रही हैं 41 बेटियों से रेप तंत्र चलाने वाला ब्रजेश ठाकुर के सिर पर किसका हाथ है? देखिए किसके दम पर यह दरिंदा दरिंदगी का गोरखधंधा चला रहा था, पकड़े जाने पर अट्टहास कर रहा है। क्या ये लोग बिहार की इन बेटियों के साथ्‍ा न्याय कर पाएंगे? हमाम में सब नंगे हैं!' वहीं, इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं।


अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad